दल्ली राजहरा

शुक्रवार 6 फरवरी 2025

भोजराम साहू 9893765541

 

स्वच्छ सुंदर और जनता की सरकार साथ पूरे नगर पंचायत के विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है कांग्रेस प्रत्याशी रत्ना वेंकट राव उन्होंने कहा कि ” नेता नहीं सेवक  चुनो”

नगर पंचायत चिखला कसा में चुनाव , स्वच्छ सुंदर और पूरे नगर के विकास के मुद्दे पर कांग्रेस प्रत्याशी रत्ना वेंकट राव चुनाव लड़ रही है l उन्होंने कहा कि चिखलाकसा में जिस तरह से विकास होना चाहिए वह नहीं हो पाया है l विकास के दौड़ में चिखला कसा बहुत पीछे जा चुका है l सबसे बड़ी समस्याएं राष्ट्रीय राजमार्ग और चिखलाकसा बीच वार्ड नंबर 13 और 15 के बीच बने पुल की है l वह अभी तक हल नहीं हो पाया है l साथ ही पीने की साफ पानी और निस्तारी की भी समस्याएं है जो गर्मी आने से पहले फरवरी माह से ही चालू हो जाता है l जैसे कई मूलभूत सुविधाएं को मैं प्राथमिकता के साथ निराकरण करने का प्रयत्न करूंगी l

और कई चुनावी घोषणा है जो उनके द्वारा की गई है l

वक्त है बदलाव का…. नेता नहीं सेवक चुने, जो हमेशा जनता की सुने आप सभी के आशीर्वाद एवं सहयोग से मैं नगर पंचायत की अध्यक्ष चुनी जाती हूँ तो मैं यह संकल्प लेती हूँ कि….

 

1. नगर पंचायत चिखलाकसा अंतर्गत बुजुर्ग मरीजों के लिए अस्पताल जाने व आने के लिए निशुल्क ई रिक्शा की व्यवस्था की जाएगी।

2. वार्ड क्रमांक 13 और 15 के मध्य स्थित पुलिया को चौड़ीकरण कर आवाजाही के लिए बनाया जाएगा।

3. स्वरोजगार सखी योजना के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जायेगा।

 

4. सर्व समाज के लिए पृथक-पृथक सामुदायिक भवन का निर्माण ।

5. बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढाना एवं रोजगार मूलक प्रशिक्षण की व्यवस्था करना ।

6. महिलाओं के लिए महिला सदन एवं वरिष्ठजनों के लिए सियान सदन का निर्माण ।

7. मोर दुवारी, मोर चिन्हारी के तहत व्यवस्थित नाली एवं सड़क का निर्माण ।

8. बच्चों के लिए चिल्ड्रन पार्क एवं युवाओं के ओपन जिम का निर्माण किया जायेगा।

9. चिखलाकसा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले स्कूलों एवं छात्रावासों का सौदर्याकरण किया जायेगा।

10. नगर पंचायत क्षेत्रांतर्गत निःशुल्क शुध्द पेयजल की व्यवस्था की जायेगी।

11. नगर पंचायत के मुक्तिधाम का सौदर्याकरण किया जाएगा एवं अंतिम संस्कार हेतु निःशुल्क लकड़ी प्रदान की जायेगी ।

 

 

जैसे 11 बिंदुओं पर घोषणा पत्र जारी की गई है उन्होंने कहा है कि नगर पंचायत चिखलाकसा के अध्यक्ष पद हेतु भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रत्याशी श्रीमति रत्ना वेंकट राव को पंजा छाप में नम्बर 2 चुनाव चिन्ह पर बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनायें। जिससे नगर पंचायत विकास की दौड़ में निरंतर आगे बढ़ेगा l

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

error: Content is protected !!