दल्ली राजहरारविवार 16 फरवरी 2025भोज राम साहू 9893765541दल्ली राजहरा नगर पालिका में नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तोरण लाल साहू ने भारी बहुमत से जीत कर दल्ली राजहरा नगर पालिका परिषद में भाजपा के अध्यक्ष पद के सुखा को खत्म कर भारी बहुमत से जीत हासिल की l उन्होंने दल्ली राजहरा नगर पालिका में पहली बार जीत कर भाजपा का इतिहास बनाया है l तोरण लाल साहू ने 3249 मतों से विजय हासिल की है l इस अवसर पर तहसील साहू ना दल्ली राजहरा के अध्यक्ष युवराज साहू ने तोरण लाल साहू के सम्मान में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया lदल्ली राजहरा तहसील साहू संघ में पन्द्रह परिक्षेत्र के अध्यक्षगणों एवं समस्त पदाधिकारियों के द्वारा क्रमवार गुलदस्ता भेंटकर सम्मान किया गया! तहसील साहू संघ, महिला प्रकोष्ठ, न्याय प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ के द्वारा सम्मान किया गया! पूर्व विधायक विरेन्द्र साहू, पूर्व विधायक प्रीतम साहू विशेष अतिथि थेlअतिथि संबोधन में वीरेंद्र साहू एवं प्रीतम साहू ने कहा कि तोरण लाल साहू ने समाज का मान बढ़ाया है l राजहरा नगर पालिका अध्यक्ष पद पर हमारे समाज के व्यक्ति की जीत समाज के प्रतिष्ठा में एक और सितारा जुड़ गया है l हमें विश्वास है कि जिस तरह समाज को आगे बढ़ाने में उन्होंने प्रयास किया है इसी तरह दल्ली राजहरा को भी विकास की ओर आगे बढ़ाएंगे l अपने संबोधन में युवराज साहू ने कहा कि हमारे तोरण लाल भैया ने नगर पालिका परिषद में भाजपा के पद पर जीत कर एक इतिहास रचा है l तोरण लाल भैया साहू समाज के गौरव हैं l उन्होंने 4 कार्यकाल तक तहसील साहू संघ अध्यक्ष पद की गरिमा को संभाला तथा वर्तमान में वे जिला साहू संघ बालोद में उपाध्यक्ष हैं l साथ ही तोरण लाल भैया छत्तीसगढ़ समन्वय समिति के महासचिव एवं सर्व समाज समरसता समिति से भी महत्वपूर्ण पद पर जुड़े हुए हैं l उनके मार्गदर्शन में दल्ली राजहरा साहू समाज ने बहुत उन्नति की है l लोगों को जोड़ने और आगे बढ़ाने में उन्हें महारत हासिल है l आज नगर पालिका परिषद का उन्हें बागडोर मिला है , एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी उनके कंधों पर है l मुझे पूरा विश्वास है दल्ली राजहरा के युवाओं को रोजगार नगर के विकास जैसे कई समस्याओं से भी राजहरा को मुक्ति दिलाएंगे और दल्ली राजहरा का नाम छत्तीसगढ़ में ऊंचे स्थान पर ले जाएंगे lतोरण लाल साहू ने अपने संबोधन में कहा आप सबका आशीर्वाद से मैं आज नगर पालिका अध्यक्ष पद पर जीत हासिल किया हूं l इसके लिए मैं भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देता हूं l साहू समाज के साथ-साथ पूरे दल्ली राजहरा के नगर वासियों का मैं धन्यवाद देता हूं l जिन्होंने मुझे प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से इस जीत का काबिल समझा और उन्होंने मुझे वोट दिया l मैं आप सब को विश्वास दिलाता हूं आप सबके भरोसे पर मैं खरा उतरूंगा l दल्ली राजहरा को नए मुकाम पर पहुंचाऊंगा इसके लिए मुझे आप सभी का सहयोग और आशीर्वाद की आवश्यकता है lकार्यक्रम में मंच संचालन उपाध्यक्ष रेखु राम साहू ने किया lआभार सचिव घना राम साहू ने किया ! आयोजन में अंजू साहू, द्रोपती साहू, सत्या साहू, रूप लाल साहू अजीत साहू, पीयूष साहू, किशन सुदर्शन साहू, छन्नू साहू, मनोहर साहू, पुरुषोत्तम साहू, पूर्णिमा साहू, खूब लाल साहू, राधा साहू, विमला साहू, शीतल साहू , राजेश साहू , गायत्री साहू, नवीन साहू, निर्मल साहू , गजेंद्र साहू सहित सैकड़ों की संख्या में साहू समाज के लोग उपस्थित थे l Spread the lovePost navigationपूनम सोरी वार्ड नंबर 2 आजाद नगर वार्ड दल्ली राजहरा के नवनिर्वाचित पार्षद का आज संध्या होगा विजय जुलूस अनिकेत देशलहरे (भाजपा युवा नेता ) ने कदम से कदम मिलाकर तोरण लाल साहू का दिया साथ l