दल्ली राजहरा

बुधवार 19 फरवरी 2025

भोजराम साहू 9893 765541

दल्ली राजहरा के वार्ड नंबर दो रामनगर चौक में अवैध शराब बिक्री से परेशान महिलाओं ने सोमवार शाम 7:00 बजे आवश्यक बैठक रखी गई थी l जिसमें वार्ड के महिला पुरुष एवं बच्चों सहित लगभग 200 लोग इस बैठक में सम्मिलित हुए l बैठक में वार्ड नंबर 2 में अवैध रूप बिक रहे देसी शराब एवं नशीले गोली जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई l महिलाओं ने कहा कि वार्ड नंबर 2 में अवैध शराब और नशीले गोली बिक्री की बाढ़ सी आ गई है l वार्ड के चारों कोनों में अवैध शराब और गोली बेचने वाले के कारण महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि शराब पीने के लिए दूसरे वार्डो से भी लोग इस वार्ड में आते हैं तथा शराब के नशे में एक दूसरे को गाली गलौज करना कोई बड़ी बात नहीं है l साथ ही रात्रि में शराब विक्रेताओं के घर शराब खरीदने के लिए आते हैं जिससे रात्रि में भी हलचल वार्ड में बढ़ गई है l उनके आवाज से शराब विक्रेताओं के घर के आसपास रहने वाले भी जाग जाते हैं l शाम होते ही रामनगर चौक में शराब पीने वाले लोगों का जमावड़ा बना रहता है l जहां आए दिन इनकी बहस होने से मोहल्ले में शांति का माहौल होता है l इनके अभद्र टिप्पणी से शाम को महिलाओं और बच्चों का घर से निकलने में भी परेशानी होती है l अगर कोई इनके खिलाफ आवाज उठाए तो इन लोग आवाज उठाने वाले के साथ उलझ जाते हैं l

पंचायत चुनाव के कारण रविवार को छत्तीसगढ़ शासन ने शुष्क दिवस घोषित किया था जिसके कारण शराब बिक्री बंद रखी गई थी l लेकिन इन लोगों के घर में दुगुनी कीमत में बेची गई l

सवाल यह उठता है कि जब सरकार के द्वारा इस दिन प्रतिबंधित किया गया था और एक व्यक्ति को 5 पाव से अधिक किसी से नहीं दिया जा रहा है तो इन लोगों के पास इतनी मात्रा में शराब कहां से आती है और जब पुलिस इनको शराब सहित गिरफ्तार करती है तो ऐसी कौन सी कानून की धारा है जिससे इन लोग दूसरे दिन ही छूट जाते हैं l बात सीधी सी है कि उनकी साथगांठ उच्च स्तर पर है l जिनके कारण इन लोगों को बड़ी मात्रा में आबकारी विभाग से शराब मिलता है l

लोगों को मना करने पर इन लोगों के द्वारा सीधे धमकी दिया जाता है कि हमारे पहुंचे प्रशासन तक है क्योंकि हर महीने हम लोग प्रशासन को एक मोटी रकम देते हैं l जनवरी माह में 22 तारीख के आसपास इन विक्रेताओं के खिलाफ थाने में भी अर्जी लगाई गई थी लेकिन प्रशासन के द्वारा इनके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की गई जिसके कारण इनके हौसला बुलंद हो गए हैं l बैठक में स्पष्ट कहा गया कि यदि स्थानीय प्रशासन इनके उपर कार्यवाही नहीं करती है तो वार्ड के पूरे महिलाएं जिला कलेक्टर बालोद में इन शराब बेचने वालों के खिलाफ अर्जी लगाएगी l महिलाओं ने एकजुट होकर कहा वार्ड में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फिर से महिला कमांडो का गठन करेंगे l

इस संबंध में चर्चा के लिए नगर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर चित्रा वर्मा से चर्चा करने वार्ड की महिला वर्ग कार्यालय जाएगी l

महिलाओं के द्वारा नगर पुलिस निरीक्षक तिर्की जी से चर्चा की गई तब उन्होंने कहा कि यदि आपकी शिकायत सही पाई गई तो अवैध धंधे करने वाले शराब विक्रेता और नशीली दवाई विक्रेताओं के खिलाफ कार्यवाही आवश्यक की जाएगी l

बैठक में नवनिर्वाचित पार्षद श्रीमती पूनम सोरी ने भी महिलाओं से वादा किया कि आज के बाद वार्ड नंबर 2 में अवैध शराब और गोली बिक्री नहीं होगी l यदि शिकायत मिलती है तो मैं स्वयं आप लोगों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर इस अवैध धंधे को बंद करने में सहयोग करूंगी l

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!