दल्ली राजहरा

शुक्रवार 28 फरवरी 2025

भोज राम साहू 9893765541

 

  तहसील साहू संघ के तत्वावधान में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी समाज की आराध्य देवी संत शिरोमणि भक्त माँ कर्मा की जयंती के अवसर पर दो दिवसीय विशेष आयोजन किया जा रहा है l जिसके तहत 26 मार्च 2025 को मां कर्मा महोत्सव एवं नि: शुल्क आदर्श विवाह का आयोजन मां कर्मा मंदिर प्रांगण गांधी चौक में किया गया है l

तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा के अध्यक्ष युवराज साहू ने बताया, प्रथम दिवस 25 मार्च को मां कर्मा जयंती में सुबह 10 बजे भगवान् श्री सत्यनारायण की पूजा होगा! शाम को 4 बजे साहू समाज के महिला एवम पुरुषों के द्वारा कलश शोभा यात्रा निकल जाएगी इस शोभायात्रा में मां कर्मा की तेल चित्र एवं प्रारूप मानव झांकी को नगर भ्रमण कराया जाएगा जो मां कर्मा मंदिर से निकलकर शहीद वीर नारायण सिंह चौक पुराना बाजार से होते हुए पेट्रोल पंप से माइन्स ऑफिस चौक से साहू सदन से शहीद वीर नारायण सिंह चौक से गांधी चौक होते हुए मां कर्मा मंदिर प्रांगण में समाप्त होगी l
  मार्च को नि:शुल्क आदर्श विवाह होगा l आदर्श विवाह में साहू समाज के वर वधु के अलावा सर्व समाज के स्वजातीय वर-वधु भी शामिल हो सकते हैं l 26 मार्च को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी! 12.30 बजे बाजे गाजे के साथ बारातियों का स्वागत होगा! 1 बजे सामूहिक आदर्श विवाह की रस्म होगी l 2 बजे अतिथि आगमन होगा तथा अतिथि स्वागत एवं अतिथि का उद्बोधन होगा जिसमें सामाजिक नियमावली बदलाव सामाजिक रीति रिवाज के संबंध में अतिथि के द्वारा जानकारी दिया जाएगा l 12 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यक्रम में उपस्थित सभी के लिए भोजन की व्यवस्था रहेगी l तहसील साहू संघ उपाध्यक्ष रेखू राम साहू ने बताया कि निशुल्क आदर्श विवाह के लिए वर का उम्र 21 वर्ष एवं वधू की उम्र 18 वर्ष पूर्ण तथा दोनों स्वजातीय होना चाहिए l यदि आपके आसपास भी विवाह योग्य युवक एवं युवतियां हैं जिनकी सगाई हो चुकी है वह तहसील साहू संघ के अध्यक्ष युवराज साहू ( मोबाइल नंबर 9893515890 ) या उपाध्यक्ष रेखू राम साहू ( मोबाइल नंबर 9754123562 ) पर संपर्क कर सकते हैं l

बैठक में तहसील साहू संघ के समस्त पदाधिकारियों, समस्त परिक्षेत्र के अध्यक्षगण,महिला प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारियों, न्याय प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारियों, युवा प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारियों उपस्थित थे!
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!