छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध
सेवा को मिला सम्मान ! फरवरी माह में सेवानिवृत हो रहे हैं 7 कर्मचारी को किया गया सम्मानित l

दल्ली राजहरा
शुक्रवार 28 फरवरी 2025
भोजराम साहू 9893 765541



फ़रवरी मांह में सेवानिवृत हो रहे 07 कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री आर बी गहरवार ने भिलाई इस्पात संयंत्र और खान समूह को दी गई सेवाओं के लिए सेवानिवृत हो रहे कर्मचारी को धन्यवाद दिया एवं भिलाई इस्पात संयंत्र के उत्पादन में योगदान के लिए उनकी सराहना की ।कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथि श्री विपिन कुमार महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं सेवाएं) एवम श्री जयप्रकाश ,महाप्रबंधक राजहरा खान ने सेवानिवृत कर्मचारी के स्वस्थ्य एवं सुखी जीवन के लिए शुभकामना दी ।



