दल्ली राजहराशुक्रवार 7 मार्च 2025भोजराम साहू 9893765541 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक बागेश्वर ने कांग्रेस के पार्षदों के साथ आज नगर पालिका अधिकारी को अजय किशोर लकड़ा अपर कलेक्टर जिला बालोद एवं पीठासीन अधिकारी दल्ली राजहरा को कांग्रेस के 8 पार्षदों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंप कर 8 मार्च को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होने के संबंध में ज्ञापन दिया है lजिसमें उन्होंने कहा है कि नगरीय निकाय चुनाव में नव निर्वाचित अध्यक्ष, पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह दिनांक 08.03.2025 का आमंत्रण पत्र दिया गया है l जिसमें हमारे क्षेत्रीय विधायक व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष को कहीं भी स्थान नहीं दिया गया है l जबकि ये पूर्ण रूप से शासकीय आयोजना होना है lइस कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को महत्व न देते हुए सिर्फ और सिर्फ पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं को आमंत्रित करना और उन्हे समाज सेवी दर्शाकर अतिथि का दर्जा देना पूर्वाग्रह से ग्रहित मानसिकता को दर्शाता है। अतः उपरोक्त शपथग्रहण समारोह जो कि पूर्णतया शासकीय आयोजन है l जिसको दलगत आयोजन बनाया जा रहा है। जिसका कांग्रेस के समस्त पार्षदगण विरोध दर्ज कराते हुए अपनी उपस्थिति नहीं देते हुए आयोजन का बहिष्कार करेंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह नगर पालिका परिषद के सभागार में 8 मार्च को ही किया जाए lपार्षदगणों के नाम1. रोशन पटेल वार्ड नं. 20,2. सुरज विभार वार्ड नं. 27, 3. श्रीमती कालिन्दी तिवारी वार्ड नं. 08,4.श्रीमती सुमरित उर्वशा वार्ड नं. 06,5 श्रीमती पुसई बाई वार्ड नं. 056. श्रीमती प्राची सिन्हा वार्ड नं. 14, 7. पमेन्द्र कोटप्पा वार्ड नं. 16 और8. श्रीमती अनिता सोनवानी वार्ड नं. 13 lSpread the lovePost navigationअरुण साव जी होंगे मुख्य अतिथि ! नगर पालिका दल्ली राजहरा में 8 मार्च 2025 को होगे, शपथ ग्रहण समारोह ! भारतीय जनता पार्टी दल्ली राजहरा के द्वारा शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर कल शनिवार सुबह 9:30 बजे होगी बाइक रैली