दल्ली राजहरामंगलवार15 अप्रैल 2025भोज राम साहू 9893765541 सर्वप्रथम बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना के साथ हुआ उसके पश्चात भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश सह सोशल मीडिया प्रभारी श्री हितेश डोंगरे ने कहा कि आज जो संविधान में सभी को समानता का अधिकार मिला है वो सब बाबा साहेब के द्वारा ही मिला है l और उनके बताए रास्ते में चलकर ही हम अपना जीवन सफल कर सकते है l नगर अध्यक्ष चंद्रकांत (बंटी चोपड़े) ने अपने वक्तव्य में कहा की बाबा साहेब ने भारत का संविधान में सभी वर्गो को अधिकार मिले इसलिए इसे बनाने में 2 साल 11 महीने 18 दिन का समय लगा। तत्पचात जिला मंत्री भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा राकेश कुमार कोसरे ने कहा की बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर को अपने जीवन में बहुत सी कठिनाई का सामना करना पड़ा lछुआछूत,जाति ,धर्म, भूखमरी ,अकाल,ये सब देश में चरम में था l उन सभी समस्या से पार करने के लिए उन्होंने देश में ऐसा सविधान बनाया जिसमे सभी लोगो को अधिकार मिले उन्होंने ऐसा कानून बनाया जो सभी को न्याय मिले अंत में मिष्ठान वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के सागर गनीर, प्रदीप कामड़ी,अनिल जामुर्या,भागवत खूंटे, विकास कुमार,आदि उपस्थित थे।Spread the lovePost navigationब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के द्वारा संविधान निर्माता भारतरत्न डॉ भीम राव अम्बेडकर की 130 वी जयंती मनाई गई l गुरुर में भारत के संविधान के शिल्पकार भारत रत्न डॉक्टर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षो उल्लास से मनाया गया l