दल्ली राजहरा

बुधवार 16 अप्रैल 2025

भोज राम साहू 9893765541

 

कैलाश जैन (छाजेड़ ) अध्यक्ष अनाज किनारा व्यापारी संघ दल्ली राजहरा ने बताया कि सिंगोली नगर के पास स्थित कछाला गांव में ज्ञानगंज के संतों के साथ जो संतों पर हुए हमले हुए हैं वह बहुत ही दुखदायी एवं निंदनीय कृत्य है l मैं इसकी घोर निंदा करता हूँ और चाहता हूँ इनके ऊपर कठोर कार्यवाही होनी चाहिए ताकि भविष्य में कभी भी संत सतियों पर कोई भी व्यक्ति आँख उठाने ही हिम्मत न कर सके l
बता दें कि दिनांक 13 अप्रैल 2025 रविवार को सांयकाल में सिंगोली नगर से 5 किलोमीटर का विहार कर संत मुनिराज कछाला गांव के मंदिर में रात्रि विश्राम हेतु ठहरे थे l रात्रि को लगभग 10:00 -11:00 बजे जब संत रात्रि विश्राम कर रहे थे और तीन संतों में से एक संत अपनी धार्मिक क्रिया कर रहे थे l इसी समय 5-7 अमानवीय (असामाजिक ) तत्व और एक संत जो अपनी धर्म क्रिया कर रहे थे l उनको उठाकर ले गये और लाठी डंडों से बहुत बुरी तरह से पीटकर उनसे पैसे की मांग किए और उनको निर्वस्त्र करके सड़क पर मृत समझकर छोड़ दिये। फिर पुनः दो अन्य संतों को भी बुरी तरह लाठी डंडों से पीटे और इसी तरह सभी संतो को मरणासन्न अवस्था में मारकर फेंक दिये l रात्रि में संतों ने किसी तरह से अपनी जान के लिए मदद की गुहार लगाई l
फिलहाल इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जैन संतों पर हुए जानलेवा हमले को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
समाज की ओर दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए और उन पर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर कड़ी सजा दी जाए।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!