दल्ली राजहरा

गुरुवार17 अप्रैल 2025

भोजराम साहू 9893765541

 

साइबर ठगो के द्वारा नए-नए तरीका अपनाकर लोगों को ठगा जा रहा है l उससे बचाने के लिए बालोद जिला पुलिस के द्वारा विशेष सलाह दी जा रही है l कि वर्तमान में बोर्ड परीक्षा समाप्त हो गई है साइबर ठगो के द्वारा विद्यार्थियों एवं उनके पालको को ठगने के लिए विभिन्न तरीके से हथकंडे अपनाने जा रहे हैं l बालोद जिला पुलिस की ओर से जारी निर्देशन में कहा गया है किसाइबर ठगी के शिकार होने से बचें- जागरुकता एवं सतर्कता ही बचाव किसी अनजान नंबर के जाल में न फंसे l

????कैसे बचें इस साइबर ठगी से….?????

➡️ (1) किसी अनजान कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें।
➡️ (2 )यदि कोई परीक्षा में पास कराने या पेपर लीक का दावा करे, तो इसकी सूचना तुरंत शिक्षकों या पुलिस को दें।
 ➡️ ( 3) सोशल मीडिया पर किसी भी संदिग्ध लिंक या विज्ञापन पर क्लिक न करें।
➡️ (4 ) अपने बैंक डिटेल्स और व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

 

 बच्चों को बोर्ड में पास करने के नाम से ठगी, डिजिटल अरेस्ट, किसी थाने में गिरफ्तारी के नाम पर ठगी, गलती से आपके खाते में पैसे डल जाने कॆ नाम पर वापस करने ठगी , ऑनलाइन जॉब लगने के नाम पर ठगी , टावर लगाने के नाम पर ठगी, नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, ट्रांसफर होने से सस्ते दामों पर सामान बेचने के नाम पर ठगी, बलात्कार के केस में सगे संबंधियों के गिरफ्तारी के संबंध में थाने में गिरफ्तारी से बचने के लिए पैसे मांगने के नाम पर ठगी,आदि ऐसे कई प्रकार के लालच देकर और डराकर आपको साइबर ठगी का शिकार बनाया जाता है । कृपया सतर्क रहें, जागरूक रहे , किसी भी व्यक्ति ,अनजान नंबर या खाते में पैसा ट्रांसफर करने से पहले सोचे समझे और फिर एक्शन लें।

 

????स्टूडेंट और पैरेंट्स रहें सावधान !????

 

 विद्यार्थी और उनके पालक को बोर्ड परीक्षाओं में पास कराने के नाम पर फर्जी कॉल आ रहे हैं, ऐसे कॉल से सावधान रहें ।साइबर अपराधियों द्वारा फोन कर कहा जा रहा है किआपका बच्चा बोर्ड एग्जाम में फैल हो गया है पास करवाना है तो ऑनलाइन पैसा भेजिए।ऐसे साइबर अपराधी छात्रों को ठगने के लिए फर्जी कॉल, मैसेज और सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। वे 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को परीक्षा पास कराने, अच्छे नंबर दिलाने या पेपर लीक होने की झूठी जानकारी देकर फंसाने की कोशिश करते हैं। आजकल साइबर अपराधी नई-नई चालें चल रहे हैं, इसलिए सतर्क रहना बेहद जरूरी है!

 

फर्जी कॉल से परीक्षा में पास कराने के नाम पर आये कॉल में स्टूडेंट को अच्छे नंबर से पास कराने का प्रलोभन देकर ठगों द्वारा ऑनलाइन रूपयों की मांग की जा रही है, ऐसी धोखाधड़ी से बचे । ऐसे कॉल को नकारे, रूपये ट्रांसफर ना करें !

 

ऐसे फ्रॉड से बचने के लिए फ्रॉड नंबरों की टोल फ्री नंबर 1930 में या www.cybercrime.gov.in में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें l

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

error: Content is protected !!