दल्ली राजहरासोमवार 12 मई 2025भोजराम साहू 9893765541 प्रदेश में 40 वीं खान सुरक्षा पखवाड़ा राजधानी में आयोजित किया गया। इस मौके पर खदानों में सुरक्षा की दृष्टि से उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले संस्थानों को पुरस्कृत किया गया। राजहरा यंतिकृत खदान ने कई श्रेणियों में पुरस्कार जीते जैसे हेल्थ एंड वेलफेयर एमेनिटीज , सेफ्टी मैनेजमेंट प्लान , इलेक्ट्रिकल इंस्टॉलेशन , माइन इल्यूमिनेशन और जनरल वर्किंग में पहले स्थान प्राप्त किया। H.E.MM एंड वर्कशॉप, ट्रेनिंग एंड सेफ्टी परफॉर्मेंस, एक्सप्लोजिव्स का इस्तेमाल, माइंस प्लान एंड स्टेट्यूटरी रिकॉर्ड्स जैसी श्रेणियों मैं द्वितीय स्थान प्राप्त किया। राजहरा यंतिकृत खदान की फर्स्ट एड टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में 500 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए।आयोजित कार्यक्रम में भिलाई इस्पात संयंत्र के उच्च अधिकारी बी.के.गिरी(ED MINES), आर.बी.गहरवार (CGM IOC)जय प्रकाश (GM MINES), राकेश सिंह (MINE MANAGER) एवं अमित कुमार सिंहा (DGM SAFETY) मौजूद रहे।Spread the lovePost navigationसम्यक बौद्ध महासभा दल्ली राजहरा के तत्वावधान में विश्व शांति के अग्रदूत महाकारुनिक तथागत गौतम बुद्ध की जयंती समारोह हर्षो उल्लास साथ मनाया गया l नगर में चल रहे अवैध शराब बिक्री पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए भाजपा मंडल ने दिया ज्ञापन l