दल्ली राजहराबुधवार 14 मई 2025भोजराम साहू 9893765541वार्ड नंबर 2 आजाद नगर वार्ड दल्ली राजहरा में आंगनबाड़ी से राधे घर के पास हो रही पानी की समस्या को देखते हुए वार्ड पार्षद श्रीमती पूनम मोनू जायसवाल ने तोरण लाल साहू ( अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा ) के समक्ष समस्या रखी थी l वार्ड पार्षद ने बताया कि गर्मी के दिनों में पानी की मांग बढ़ती जा रही है l वार्ड में राधे घर के पास पानी नहीं पहुंच पा रहे थेेे lll वार्ड वासियों के द्वारा इस संबंध में शिकायत किया गया जिसको जाकर देखने पर ऐसा लगा कि वार्ड की समस्या कोई बहुत बड़ी नहीं है l यदि पाइप लाइन के विस्तारीकरण किया जाए तो वार्ड वासियों की समस्या का त्वरित निराकरण हो सकता है l मैंने नगर पालिका अध्यक्ष के पास वार्ड वासियों की समस्या रखी उन्होंने वार्ड वासियों की मांग पूरा करते हुए नगर पालिका कर्मचारी को आदेश देकर पाइपलाइन का विस्तारिकरण किया l जिसके फलस्वरूप वार्ड वासियों को पानी की भरपूर मात्रा मिल पायी l इसके मैं नगर पालिका अध्यक्ष को बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं तथा आशा करती हूं कि वार्ड के विकास के लिए भविष्य में भी मुझे उनका सहयोग मिलता रहेगा l Spread the lovePost navigation“आरपीएफ बैरक दल्ली राजहरा में बना रहे दीवार की लंबाई को 8 फीट कम किया जाए l” :– तोरण लाल साहू (अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा ) प्रदेश के लिए रोल मॉडल बनी बालोद के श्रीमती श्रद्धा साहू का बर्तन बैंक अब श्रुति फाउंडेशन दुर्ग ने स्थापित की बर्तन बैंक l