छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध
सुशासन त्यौहार आम जनता के समस्याओं, उनकी मांग को जानने और सरकार की योजनाओं को उन तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है l :– विष्णु देव साय ( मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन )

दल्ली राजहरा
शुक्रवार 30 मई 2025
भोजराम साहू 98937 65541

सुशासन त्यौहार को सफल बनाने के लिए प्रदेश के पार्षद से लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ पूरे सरकारी अमला भी सुशासन त्यौहार को सफल बनाने में लगे हुए हैं l भाजपा की पथ से लेकर पार्लियामेंट तक सरकार की योजना को पहुंचाने का काम कर रही हैं l सरकार और आम जनता के विचार का आदान प्रदान करने और सरकार का सीधे आम जनता के बीच अपनी समस्या और मांग को रखने का सुशासन त्यौहार एक बेहतरीन विकल्प है l जिसके माध्यम से लोग अपनी समस्याओं और मांग को लेकर आ रहे हैं उसका निराकरण भी हो रहा है l साथ ही सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का सरकार का बेहतरीन माध्यम है l राज्य सरकार महिलाओं को महतारी बंंदन के नाम से ₹1000 प्रति माह दे रही है वह महिला सशक्तिकरण के लिए बहुत बेहतरीन प्रयास है l

28 मई बुधवार को बालोद जिला में माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आगमन हुआ l इस अवसर पर पत्रकार वार्ता का जिला कलेक्ट्रेट में रखा गया था l जिसमें मुख्यमंत्री जी पत्रकारों से रूबरू हुए तथा सरकार की योजनाओं की बात भी पत्रकारों के सामने रखें और पत्रकारों का सवाल का जवाब भी उन्होंने दिया l उन्होंने कहा कि पत्रकार देश का चौथा स्तंभ है राज्य के विकास में आपका भी सहयोग की आवश्यकता है l
🪷🪷 माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी ने पत्रकार वार्ता में कहा 🪷🪷
सुशासन त्योहार में जो पहला चरण चला 8 मई से लेकर 11 मई तक चला l इसमें हमारे अधिकारी गण लोगों के बीच में सुझाव पेटी के साथ जाकर उनकी समस्याओं को आग्रह के रूप में लेने का काम किए हैं और 40 लाख आवेदन पत्र सुशासन त्योहार के पहले चरण में मिला हैं और द्वितीय चरण में 12 अप्रैल से लेकर 4 मई तक हमारे अधिकारियों ने इन समस्याओं का सामाधन का प्रयास किया है l अब तृतीय चरण चल रहा है इसमें मैं स्वयं दोनों डीप्यूटी सीएम हमारे सांसदगण हमारे मंत्रीगण हमारे विधायकगण और हमारे जनप्रतिनिधि गण लोगों के बीच चौपाल लगाकर उनके बातचीत कर रहे हैं कि सरकार की योजनाओं उनतक पहुंच रहा है कि नहीं , उन्हें राशन मिल रहा है कि नहीं , उनके गांव में बिजली है कि नहीं, शिक्षक स्कूल आते हैं कि नहीं पटवारी आते हैं कि नहीं, महतारी वंदन योजना का पैसा मिलता है की नहीं , प्रधानमंत्री आवास का पैसा आप लोगों को मिल रहा है कि नहीं l यह सारी जानकारी ले रहे हैं जिसका अच्छा नतीजा भी आ रहा है l
सामाधन शिविर का आयोजन कहीं 8 कहीं 10 पंचायतों को मिलाकर रहे हैं l हमारे अधिकारी रिपोर्ट पेश कर रहें हैं l शिविर में कितना आवेदन आया है और कितना का निराकरण हो पाया है l मैं खुद दो या तीन जिला प्रतिदिन जाकर अधिकारियों से चर्चा कर रहा हूं l 2023 के विधानसभा चुनाव में जनता ने जिस विश्वास के साथ हमें सरकर में बैठाया है l उनके विश्वास में खरा उतरने का हमारा पुरा प्रयास है और ईसमे हम सफल भी हो रहे हैं l

माननीय प्रधानमंत्री जी की बहुत ही कल्याणकारी योजना के अंतर्गत जल जीवन मिशन के माध्यम से लोगों के घरों तक पीने का साफ पानी पहुंचाने की है l पिछले सरकार ने इस पर सही ढंग से काम नहीं किया l कहीं पर पानी की टंकी खड़ी कर दिए पानी नहीं है , लोगों के घर तक नल लगा दिए हैं l लेकिन पानी नहीं पहुंच पाये हैं l हम लोग प्रधानमंत्री जी के योजनाओं को सफल बनाने का प्रयास कर रहे हैं कि हर घर में पानी पहुंचाया जाए l कुल मिलाकर सुशासन त्यौहार काफी फायदेमंद साबित हो रहा है l लोगों की समस्याओं को निराकरण करने का हम लोग प्रयास कर रहे हैं l हम लोग प्रधानमंत्री जी के हर योजनाओं को सफल बनाने का प्रयास कर रहे हैं कि हर घर पानी पहुंच जाए l कुल मिलाकर सुशासन त्यौहार काफी फायदेमंद साबित हो रहा है l सभी समस्याओं को निराकरण का काम हम लोग कर रहे हैं l लोगों का भी सुशासन त्यौहार से विश्वास बढ़ा है , लोग इससे खुश हैं l
पत्रकारो ने प्रश्न पूछा…❓
👉 (1) आज तीन जिलों की समीक्षा बैठक आपने की है उसमें आपने क्या पाया… ?
# माननीय मुख्यमंत्री जी#
आज तीन जिलों का समीक्षा हुआ जो बहुत ही महत्वपूर्ण रहा l कांकेर जिले के बउन्नीपाल में अचानक पहुंचे थे l वहां भारी संख्या आम जनता उपस्थित थे l हम लोग शासन के द्वारा लाई गई योजनाओं के बारे में पूछे तो वहां सकारात्मक जवाब मिला , पानी बिजली की कमी नहीं है l गुरुजी स्कूल में पढ़ाने समय पर आते हैं l वहां के स्कूल के बाउंड्रीवाल के लिए 22 लाख रुपए की घोषणा की है l सिंचाई विभाग के लाइनिंग के लिए 32 करोड रुपए की घोषणा भी की l
👉 पत्रकार :– (2) सुशासन त्यौहार जिस उद्देश्य से लाई गई है उस उद्देश्य को क्या सफलता मिला है …? यदि मिली है तो उदाहरण बताएं ….!
🪷🪷 माननीय मुख्यमंत्री जी :–🪷🪷
सुशासन त्योहार से जरूर हमें बहुत कुछ सफलता मिला है और आगे भी मिलेगा l हम लोग लोगों तक जाकर उनके समस्याओं का निराकरण का प्रयास कर रहे हैं भारत सरकार की योजनाओं जन-जन तक पहुंचाने में हम सफल हुए हैं l छत्तीसगढ़ के विकास में नक्सलवाद बड़ा रुकावट था उसका तेजी के साथ खात्मा हो रहा है l हमारे जवान पूरे लगन के साथ लड़ रहे हैं l आपको मालूम है कि बस्तर क्षेत्र में हम लोग शांति बहाल करने में कामयाब हो रहे हैं ! माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह जी ने मार्च 2026 तक बस्तर में नक्सलवाद खत्म करने का वादा किया है l उनके नक्सली ऑपरेशन में हमारे जवान लगातार सफल हो रहे हैं l अब माननीय प्रधानमंत्री जी का संकल्प पूरा होता नजर आ रहा है
👉 पत्रकार :— (3) सभी प्रदेशवासियों को आपने सौगात दिए हैं बालोद जिला वालों के लिए क्या ऐसी कोई घोषणा की गई है ..?
🪷🪷मुख्य मंत्री ने कहा🪷🪷
कि सभी जगह जो आवश्यकता है उसे पूरा कर रहे हैं l जो भी मांग हमारे विधायक मंत्री और जनप्रतिनिधि के माध्यम से आएगा , उस पर जरूर ध्यान देंगे और सब मांगे पूरा करेंगे l हमें तो पूरा छत्तीसगढ़ का विकास करना है
👉 पत्रकार ; ( 4)– सुशासन त्यौहार के अंतर्गत समाधान शिविर में भ्रष्ट अधिकारियों की शिकायत की गई है उन पर क्या कार्रवाई किया जा रहा है …?
🪷🪷मुख्यमंत्री जी🪷🪷
— हमारे अधिकारी जिसमें कलेक्टर एस पी सभी अच्छे कार्य कर रहे हैं , सभी को मिलकर काम करना होगा l हम प्रशासन में बैठे हैं l हम जनता के सेवक हैं हमें भी काम करना होगा l जो काम कर रहे हैं उसे पुरस्कृत कर रहे हैं जो काम नहीं करेंगे उन्हें दंडित भी कर रहे हैं l





