छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध

10212 सदस्य बनवाकर प्रदेश में इतिहास रचने पर , भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर को मिला ‘सदस्यता रत्न सम्मान”

दल्ली राजहरा  सोमवार 4 अगस्त 2025 भोजराम साहू 9893765541

भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए गए सदस्यता अभियान 2024-25 के तहत बालोद जिले से सर्वाधिक सदस्य जोड़ने वाले प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर को ‘सदस्यता रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया। भाजपा के इस महाअभियान में ठाकुर ने 10,212 सदस्य बनाकर उल्लेखनीय सफलता हासिल की और प्रदेश भर में एक मिसाल कायम की।
इस उपलब्धि के लिए आयोजित ‘उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान एवं कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह’ का आयोजन रविवार को नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्री ठाकुर को मंच पर सम्मानित करते हुए उनके संगठनात्मक कौशल और जनसंपर्क क्षमता की सराहना की। देवलाल ठाकुर को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर देवलाल ठाकुर ने कहा— “भारतीय जनता पार्टी में लोग सदस्य बनकर देश सेवा एवं राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए समर्पित होते हैं। इस अभियान में मेरा योगदान न केवल मेरे राजनीतिक जीवन का अहम पड़ाव है, बल्कि यह मेरे कार्यकर्ताओं और जनसंपर्क के विश्वास का परिणाम भी है। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी से जुड़ना हर भारतीय के लिए गर्व की बात है।” उन्होंने आगे कहा कि बालोद जिले के कार्यकर्ताओं ने इस अभियान को मिशन मानकर चलाया और जनता ने भी पूरे उत्साह से भाजपा की विचारधारा को स्वीकार किया।

 बालोद बना सदस्यता अभियान का मॉडल जिलाl

प्रदेश में जब सदस्यता अभियान प्रारंभ हुआ, तब बालोद जैसे अपेक्षाकृत छोटे जिले से इतने बड़े लक्ष्य की उम्मीद कम थी। लेकिन ठाकुर ने जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर गांव-गांव, गली-गली अभियान चलाया और आम जनता को भाजपा की रीति-नीति से जोड़ने में सफलता पाई।

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!