छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध
तिलक राम मानकर हल्बा हल्बी आदिवासी समाज के राष्ट्रीय महासभा के मनोनीत सदस्य चुने गए l

दल्ली राजहरा बुधवार 6 अगस्त 2025 भोज राम साहू 9893 765541

अखिल भारतीय हल्बा हल्बी आदिवासी समाज राष्ट्रीय महासभा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियो का शपथ ग्रहण समारोह बालोद जिले के चुरगिया मांगलिक भवन पाकुटभाट मे संपन्न हुआ। जिसमें तिलक राम मानकर राष्ट्रीय महासभा के मनोनीत सदस्द चुन गये है।

यह कार्यक्रम जी आर राणा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य व वीरेन्द्र चनाप कार्यकारी अध्यक्ष राष्ट्रीय महासभा की अध्यक्षता तथा पूर्व विधायक डोमेन्द्र भेडिया,जनक लाल ठाकुर , बी.एल.ठाकुर,बी.एस.रावटे, पी.आर.नाईक ,ओ.पी.जमदार,जी.आर.चुरेन्द्र, किशन मानकर, , लतेल राम नाईक ,एल.एन.नाग, बलराम गौर,अर्जुन नाग, आर.आर.देहारी, महेंद्र कोठवार ,, चिदाकाश आर्य, सहदेव ठाकुर,ईश्वर भंडारी, नेतराम भुआर्य, सतीश लाटिया, केविशेष आतिथ्य मे संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां दंतेश्वरी की पूजा अर्चना व सामाजिक ध्वजारोहण कर किया गया।
गोरेगांव महाराष्ट्र मे राष्ट्रीय महासभा के पुनर्गठन व राष्ट्रीय स्तर पर सामाजिक नियमावली के अनुमोदन के पश्चात पांचो महासभा से निर्वाचित पदाधिकारियो की उपस्थिति मे यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर समाज को मजबूत करने,सामाजिक उत्थान उत्थान की दिशा मे आगे बढने,व शिक्षा,संस्कृति तथा संवैधानिक अधिकारो के प्रति जागरूक करने नवगठित राष्ट्रीय महासभा के नवगठित कार्यकारिणी के 114 पदाधिकारी व सदस्यो को शपथ दिलाया गया। कार्यक्रम को जी. आर.राणा, मंतुराम पवार, श्याम सिंह तारम ,जी.आर .चुरेन्द्र ने सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर समाज हित मे कार्य करते रहने की बात कही।शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर महासभा के वरिष्ठ व पूर्व पदाधिकारियो का भी शाल व श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन नासकेतु चौधरी,वासुदेव नाग व टीकम बढई ने किया।





