दल्ली राजहरा शनिवार 23 अगस्त 2025 भोज राम साहू 9893 765541

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पूर्व बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष रहे यशवंत जैन को भारतीय जनता पार्टी के महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने पर दल्ली राजहरा वार्ड नंबर 2 से नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे के नेतृत्व में बालोद तक 40 बाइक के द्वारा एक विशेष बाइक रैली निकाली गई थी l 

इस बाइक रैली की विशेषता यह भी रही है कि इस बार प्रदेश भाजपा महामंत्री के रूप में उन्हें सम्मान दिया गया है l बहुमुखी प्रतिभा के धनी यशवंत जैन का कल जन्मदिन भी था जोकि दोगुना खुशी का माहौल था l इस बाइक रैली में मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे भारतीय जनता पार्टी के वार्ड नंबर 2 के कार्यकर्ता सोमेश (मोनू) जायसवाल ,जब्बीर खान, हितेश साहू राजेश बहादुर, शब्बीर खान गोपी यादव एवं अन्य वार्ड वासी बाइक के माध्यम से बालोद जाकर उन्हें बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दिए l

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

error: Content is protected !!