दल्ली राजहरा शनिवार 23 अगस्त 2025 भोज राम साहू 98937 65541 छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के आह्वान पर दल्ली राजहरा इकाई एवं राजहरा व्यापारी संघ द्वारा विदेशी कंपनियों से ऑनलाइन खरीदी बंद करने और विदेशी वस्तुओं का उपयोग न कर देशी वस्तुओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित करने के लिए आज सभा का आयोजन किया गया l जहां शपथ लिया गया कि हम सब विदेशी वस्तुओं का उपयोग न कर स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करेंगे और अपने दुकानों में पर भी स्वदेशी वस्तुओं का प्रचार प्रसार करेंगे ।वही अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का भारत पर बेवजह धमकी स्वरूप टैरिफ लगाने के कारण डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सलाहकार गोविंद वाधवानी दल्ली राजहरा के पूर्व अध्यक्ष शंकरलाल कुकरेजा जिला मंत्री स्वाधीन जैन दल्ली इकाई के अध्यक्ष अमित कुकरेजा, अनाज किराना व्यापारी संघ के अध्यक्ष कैलाश छजेड ,झूमर मल छाजेड़,राजा डहरवाल, रमेश मित्तल,बंटू लोहिया ,नवदीप गुप्ता अजय कुकरेजा, सुरेश जयसवाल, पंकज चार्जर महावीर चोपड़ा महेश पांडे प्रकाश चोपड़ा बहुत से व्यापारी उपस्थित थे lSpread the lovePost navigationछत्तीसगढ़ समन्वय समिति दल्ली राजहरा में मनाया गया तीज मिलन समारोह ! महिलाओं को दिए गए साड़ी l शहीद अस्पताल के नर्स दीदीयो ने अस्पताल में भर्ती बच्चों को दिए पोला पर्व पर खिलौने , बच्चों के चेहरे में आई मुस्कान वापस !