दल्ली राजहरा शुक्रवार 29 अगस्त 2025 भोज राम साहू 9893765541शिशु संरक्षण माह का आयोजन उप स्वास्थ्य केन्द्र चंदेनी भाठा वार्ड क्रमांक 27 दल्ली राजहरा में किया गया l स्वास्थ्य सुपरवाइजर रेखू राम साहू ने उपस्थित वार्ड वासियों को कार्यक्रम के उद्देश्य एवं विटामिन ए के फायदे के बारे में बताया l यह कार्यक्रम 29 अगस्त से 30 सितम्बर तक चलेगा l सप्ताह में दो दिन मंगलवार एवं शुक्रवार को निर्धारित आंगनबाड़ी केन्द एवं नियत तिथि को आयोजन होगा l विटामिन ए की खुराक 10 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों को प्रति छ: माह के अंतराल में दिया जाता है l विटामिन ए से रतौंधी रोग से बचाव होता है तथा विटामिन ए से शारीरिक एवं मानसिक विकास में सहायक है l तथा बच्चों के रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है l रेखुराम साहू ने कहा की नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चों को टीका अवश्य लगवाये l 05 वर्ष तक के बच्चों का वजन लेने की सलाह दी एवं कुपोषित बच्चों को चिन्हाकित करके पुर्नवास केन्द्र डौण्डी ले जाने की सलाह दिया l आयोजन में सुपरवाइजर लता यादव, आर एच ओ करुणा सोनकुवर, संजय यादव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रभा ठाकुर, सहायिका रुखमणी एवं वार्डवासी उपस्थित थे lSpread the lovePost navigationदल्ली राजहरा के मोहम्मद फिरोज के छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में पदोन्नति होने पर मुस्लिम समाज ने दी मुबारकबाद..! निर्मल कुमार पटेल (पार्षद वार्ड नंबर 11 ) के मांग पर हुआ कल वार्ड में सीसी रोड निर्माण के लिए भूमि पूजन l