छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध
संजय मंजू बैस की एक बार फिर हो रही है तारीफ ! आर्थिक समस्या से जूझ रही स्कूली बच्ची की मदद के लिए आए आगे..!

दल्ली राजहरा सोमवार 14 जुलाई 2025 भोज राम साहू 9893765541
कुसुमकसा जनपद सदस्य संजय बैस का नाम क्षेत्र के लिए कोई नया नहीं है जब भी किसी भी क्षेत्र में जरूरत पड़ी वह अपने कार्यकाल में हमेशा आगे आए और क्षेत्र की जनता के साथ कंधे से कंधे मिलाकर समस्या को निराकरण करने में हमेशा तत्पर थे l चाहे वह सड़क निर्माण हो या फिर पानी की समस्या या किसानों की मुद्दा हो युवा वर्ग के लिए खेल के मैदान हो हर समय में मदद के लिए तत्पर रहते थे l कभी वो समस्या से घबरा कर पीछे नहीं मुड़े l इसलिए लोगों के जुबान पर हमेशा उनका नाम है युवाओं में जोश भरने के लिए उनके द्वारा पिछले वर्ष सैनिक सम्मान का आयोजन किया गया था जहां पर प्रमुख रूप से जिला कलेक्टर आए थे उन्होंने उनके कार्य करने की क्षमता और शैली की तारीफ की थी l आज उन्हीं के नक्शे कदम पर चलकर उनकी पत्नी संजय मंजू बैस मदद के लिए आगे आ रही है l





