छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध
दल्ली राजहरा भाजपा मंडल ने योग दिवस के अवसर पर कल राजहरा क्लब में किया योग l

दल्ली राजहरा
रविवार 22 जून 2025
भोजराम साहू 9893765541
दल्ली राजहरा भाजपा मंडल विश्व योग दिवस कल राजहरा में किया गया योग l भारतीय जनता पार्टी दल्ली राजहरा मंडल द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष आदरणीय श्री चेमन देशमुख जी के निर्देशन
एवं मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू जी के अगुवाई में विश्व योग दिवस के पावन अवसर पर BSP राजहरा क्लब प्रांगण में एक दिवसीय विशेष योग प्रशिक्षण शिविर का भव्य आयोजन किया गया।
यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य जागरूकता का प्रतीक बना, बल्कि एकजुट संगठनात्मक शक्ति और समाज के प्रति भाजपा की सेवा भावना को भी उजागर करने वाला एक ऐतिहासिक क्षण सिद्ध हुआ।