
दल्ली राजहरा
रविवार 2 मार्च 2025
भोजराम साहू 9893765541
🌺अखिल भारतीय स्वर्ण कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 🌺

➡️ फाइनल मुकाबले में सेंट्रल एक्साइज चेन्नई ने केरला युनाइटेड फुटबॉल क्लब को पेनल्टी शूटआउट में 3/4 गोल से पराजित किया l
➡️ प्रतियोगिता के फाइनल मैच के मुख्य अतिथि श्री विपिन कुमार गिरी कार्यपालक निदेशक खदान रहे l
🪷उन्होंने कहा🪷
➡️ ” खेल के आयोजन से राजहरा में जागरुकता आएगी l लोगो का खेल के प्रति झुकाव बढ़ेगा जिस स्वच्छ और सुंदर समाज का निर्माण होगा l”
➡️ ” भिलाई देश की शान है और राजहरा भिलाई की जान हैl”
➡️ “खेल के मैदान में खेल को खेल भावना से खेलें l खेल के मैदान से जो सीख मिलती है उसको अपने कार्य क्षेत्र में भी ले जाएं l
“➡️ “सेल को मजबूत करना राष्ट्र को मजबूत करने जैसा है l”
➡️ विजेता टीम को डेढ़ लाख रुपये एवं विजेता ट्रॉफी वहीं उपविजेता टीम केरला यूनाइटेड फुटबॉल क्लब को एक लाख रुपए का नगद पुरस्कार एवं रनर ट्राफीl
➡️ बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार जर्सी नंबर 77 केरल के सिनान,
➡️ बेस्ट डिफेंडर का पुरस्कार जर्सी नंबर 4 केरल के मुनेज,
➡️ बेस्ट मिड फील्डर का पुरस्कार जर्सी नंबर 13 चेन्नई के उमा
➡️बेस्ट स्ट्राइकर फॉरवर्ड जर्सी नंबर 18 चेन्नई के नैक्सान,
➡️पूरे टूर्नामेंट का प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार जर्सी नंबर 8 चेन्नई के पांडियन l

सामाजिक निगमित उत्तरदायित्व लौह अयस्क खदान समूह भिलाई इस्पात संयंत्र (सी.एस.आर.) के तत्वाधान में आयोजित अखिल भारतीय स्वर्ण का फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 के फाइनल मुकाबले में सेंट्रल एक्साइज चेन्नई ने केरला युनाइटेड फुटबॉल क्लब को पेनल्टी शूटआउट में तीन के मुकाबले चार गोल से पराजित कर प्रतियोगिता के फाइनल मैच पर कब्जा किया ।मध्यांतर तक दोनों ही टीम 0-0 के बराबरी पर रहे दुसरे हाफ के खेल पश्चात निर्धारित समय 90 मिनट के खेल तक दोनों ही टीम के बीच हार जीत का फैसला नहीं होने पर आयोजन समिति के एंव मैच कद्वारा एवं मैच कमिश्नर के द्वारा ट्राई बेकार से निर्णय एवं मैच का कमिश्नर द्वारा पेनल्टी शूटआउट से फैसला करने का निर्णय लिया गया l
जहां सेंट्रल एक्साइज चेन्नई ने केरल यूनाइटेड फुटबॉल क्लब को करारी शिकस्त देते हुए तीन के मुकाबले चार गोल से पराजित कर स्वर्णकप के फाइनल मैच का विजेता बना। राजहरा माइंस के बीएसपी फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 28 फरवरी के ग्रैंड फाइनल मैच में दोनों ही टीमों को निर्धारित समय तक फैसला नहीं होने से पांच-पांच पेनल्टी शूट आउट दिए गए जिनमें से सेंट्रल एक्साइज चेन्नई की टीम ने पांच में से चार पेनल्टी शूटआउट को गोल में तब्दील किया वहीं वही यूनाइटेड केरल की टीम पांच पेनल्टी शूटआउट में से केवल तीन को ही गोल में तब्दील कर पाया और दो पेनल्टी शूटआउट को केरला के खिलाड़ियों ने गोल पोस्ट से बाहर कर दिया इस तरह पेनल्टी शूटआउट मुकाबले में चेन्नई ने केरल को तीन (03)के मुकाबले चार( 04)गोल से पराजित किया।
विदित हो कि ऑल इंडिया गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 के अंतर्गत समूचे भारतवर्ष से लगभग 8 बड़ी टीमों ने शिरकत किया था । इनमें कश्मीर, रब्बानी क्लब नागपुर, कोलकाता, वेस्टर्न सेंट्रल रेलवे जबलपुर ,यूनियन बैंक मुंबई, सेंट्रल एक्साइज चेन्नई ,एवं केरला यूनाइटेड एंव राजहरा फुटबॉल क्लब की टीम शामिल थी l












