छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध
शासकीय नेमीचंद जैन महाविद्यालय दल्लीराजहरा में अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के उपलक्ष्य में रैली निकालकर दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया l

दल्ली राजहरा शुक्रवार 27 जून 2025
भोजराम साहू 9893765541

शासकीय नेमीचंद जैन महाविद्यालय दल्लीराजहरा, जिला-बालोद (छ.ग.) में दिनांक 26 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कविता सिंह के मार्गदर्शन में एवं रेडक्रास सोसायटी के संयोजक डॉ. ए. जॉन के प्रयास से महाविद्यालय के प्राध्यापको एवं विद्यार्थियों की एक रैली निकाली गई।

रैली में नशे के दुष्प्रभावों से संबंधित नारा लगाया गया एवं महाविद्यालय के प्राध्यापक कक्ष में इस संबंध में एक परिचर्चा रखी गई, जिसमें बताया गया कि नशा करने वाले व्यक्ति के अंदरूनी अंग क्षतिग्रस्त होता है तथा नशा व्यक्ति, परिवार, समाज, राज्य, देश एवं विश्व के लिए अभिशाप है। इस परिचर्चा में अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध संबंधी सभी विषयों पर विस्तार से वर्णन किया गया ।





