विविध

वर्ल्ड बेस्ट जिम्नास्टिक्स द्वारा खिलाड़ियों व कोच को छत्तीसगढ़ जिम्नास्टिक्स के स्वर्णिम ऐतिहासिक जीत पर किया गया सम्मान।

दल्ली राजहरा

मंगलवार 25 मार्च 2025

भोजराम साहू 9893 765541

 

वर्ल्ड’ बेस्ट जिमनास्टिक द्वारा आयोजित सम्मान समारोह 2024-2025 बी.एम.जी जिमनास्टिक हॉल,सेक्टर -6, भिलाई नगर, में संपन्न हुआ l  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नीरज  बाजपेयी अध्यक्ष और डायरेक्टर ऑफ़ एन.बी.आई .एस ग्रुप ऑफ स्कूलस एंड कॉलेजेस,राजनांदगांव( छ.ग.) थे l उनके द्वारा सम्मान के रूप में प्रत्येक खिलाड़ियों व कोच को ₹1100 भेंट की l  खेल के प्रति उत्साहित करते हुए सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की और खिलाड़ियों एवं उनके पालकों को ढेर सारी बधाईयाँ एवं शुभकामनाएं दिए।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे  एम. एस रघुकुमार (अध्यक्ष बी.एम.जी समाज, सेक्टर 6, भिलाई) ने भी स्वागत भाषण देते हुए बधाईयाँ और शुभकामनाएं दिये, विशिष्ट अतिथि के रूप में भी उपस्थित  बिश्वजीत मलिक ( जिम्नास्टिक खेल के संस्थापक,भिलाई( दुर्ग) ने भी खिलाड़ियो,पालकगणों व कोच के प्रति हर्ष जताते हुए आशीर्वाद दिये I

 

लगातार,18 वर्षों से राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता में चैंपियन रहे व राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ राज्य के वर्ल्ड’स बेस्ट जिम्नास्टिक्स में प्रशिक्षण ले रहे कई खिलाड़ियों में से जिम्नास्ट अदारी नवीन साई कृष्णा ने 38वीं राष्ट्रीय खेल,उत्तराखंड 2025 में छ. ग. राज्य का प्रतिनिधित्व कर जिम्नास्टिक्स खेल के स्टील रिंग इवेंट में रजत पदक प्राप्त किया l  68वे राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता, वेस्ट बंगाल (कोलकाता)में छत्तीसगढ़ सीनियर आयु वर्ग में एन.युवराज रेड्डी द्वारा फ्लोर एक्सरसाइज और टेबल वॉल्ट इवेंट के बेस्ट ऑफ़ 8th में अपनी जगह हासिल करते हुए फाइनल्स में सातवें एवं आठवें स्थान पर उपलब्धि हासिल की,सीबीएसई नेशनल गेम 2023-24अहमदनगर महाराष्ट्र में होरिजेंटल बार इवेंट पर कांस्य पदक,साथ ही डी.ए.वी नेशनल गेम्स 2023- 24 दिल्ली में भी कई पदक मंदीप सिंह कंजवानी ने प्राप्त किए एवं वर्ल्ड’स बेस्ट जिम्नास्टिक्स कोच  चंद्रदीप भारती ने स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया,पटियाला द्वारा आयोजित 6 सप्ताह के जिम्नास्टिक्स कोचिंग कोर्स को सफलतापूर्वक पूर्ण कर सभी खिलाड़ियों व कोच ने छत्तीसगढ़ राज्य का नाम गौरान्वित  किया l इस उपलब्धि के ऐतिहासिक जीत पर वर्ल्ड’स बेस्ट जिम्नास्टिक्स द्वारा ए. नवीन साई कृष्णा को स्मृति चिन्ह, ग्यारह हजार एक सौ एक रुपए  की नगद राशि और एन. युवराज रेड्डी, मनदीप सिंह, कंजवानी एवं कोच चंद्रदीप भारती को भी स्मृति चिन्ह और दो हजार एक सौ रुपए नगद राशि भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही सम्मानित खिलाड़ियों और कोच के अभिभावकों को भी श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेटकर अतिथियो द्वारा सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि  वाजपेई ने इस सफलता पर जिमनास्टिक मुख्य कोच लक्ष्मण गुरुंग का स्वागत व शुभकामनाएं दिए। उपस्थित अन्य सभी विशिष्ट अतिथियों और गेस्ट ऑफ़ ऑनर श्री जी.पी. तिवारी (पूर्व महासचिव ,( छ.ग.प्रदेश जिमनास्टिक्स संघ ), रज्जी एलेक्स (सचिव, बी.एम.जी), सुनील मेश्राम (पी.डब्ल्यू.डी., छ.ग.), श्री डिंचल देशलहरे (सब-इंस्पेक्टर, छ.ग. पुलिस एवं सीनियर जिम्नास्ट),  टी.एस.पारकर, श्री सोमनाथ निषाद, बाबूलाल कोमरे, श्री संजय वस्त्रकार, श्री सुरेश सोनी, श्री वी. पवन कुमार, डी. गोपी, शुभम बारले, पूनम चंद्राकर सभी ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई व शुभकामनाएं दी।
समस्त अतिथियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने वाले आयोजक समिति,कोच राजेश कुर्रे, नयन सोनी ,अमन साव एवं अन्य खिलाड़ियो व उपस्थित पालकगणों कि अत्यधिक सराहना करते हुए ढेरों बधाईयां दी I

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!