दल्ली राजहरा गुरुवार 5 जून 2025 भोज राम साहू 9893765541

 

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एशिया का सबसे बड़ा मजदूरों के द्वारा निर्मित और मजदूरों के द्वारा संचालित शहीद अस्पताल का अनोखा पहल आज जन्म लिए नवजात शिशु के साथ उनके परिजनों के द्वारा शहीद अस्पताल परिसर मे स्थित उद्यान मे वृक्षारोपण कराया गया l
  आज एक महिला श्रीमती सीमा ठाकुर जिनका डिलीवरी उपरांत छुट्टी हुआ था l उनको भी वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने के लिए विपिन भाई लखानी जी, श्री त्रिनाथ नायुडू जी को फलदार पौधे दे कर पौधारोपण हेतु आग्रह किया। जिसमे अस्पताल के संचालक डॉ शैबाल जाना एवं कर्मचारी

श्री बिहारी लाल जी ठाकुर, श्रीमति कमलेश, श्रीमती हेमलता देहमुख, श्री सोमेराम, श्री जग्गू राम, श्री सूरजभान, श्री राधेलाल, श्री कांतिलाल, साक्षी गुप्ता, एल के साहू , फिरोज कुमार एवं शहीद अस्पताल के अन्य कर्मचारीगण सम्मिलित हुए l

 वृक्षारोपण के अवसर पर शहीद अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सैलाब जाना ने कहा कि यह एक बेहतरीन पहल है नवजात शिशु जब भी अस्पताल किसी कारणवश आएंगे तब वह इस पौधे जो पेड़ बन चुका होगा l
उन्हें देखकर जरूर याद करेगा कि उनके द्वारा जन्म ले लेते ही धरती मां की रक्षा के लिए सर्वप्रथम वृक्षारोपण जैसे बेहतरीन और पुण्य का काम किया गया है l

 

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!