छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध

प्राथमिक शाला भेड़ी के स्कूल में चोरी करने वाले आरोपियों को डौन्डी लोहारा पुलिस ने किया गिरफ्तार l

दल्ली राजहरा सोमवार 03 नवंबर 2025 भोज राम साहू 9893765541

👉 भेड़ी के प्राथमिक शाला से चोरी गए एक नग इण्डेक्‍शन, माईक सेट एवं स्मार्ट टीवी को आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने किया बरामद।    

👉गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया जेल।  

                    समाचार

            पुलिस अधीक्षक श्री योगेश पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मोनिका ठाकुर उप. पुलिस अधीक्षक श्री राजेश बागडे के निर्देशन में थाना प्रभारी डौण्डीलोहारा निरीक्षक मुकेश सिंह एवं स्टाफ के द्वारा ग्राम भेडी के प्राथमिक स्कुल में चोरी के मामले में बारिकी से विवेचना कर आरोपियों को पकडा गया।  

    धमेन्द्र देशमुख सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला ग्राम भेडी ने 03 नवम्बर को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 2 नवम्बर को सुबह लगभग 06/30 बजे अज्ञात चोर के द्वारा प्राथमिक स्कुल ग्राम भेडी के ऑफिस एवं अध्यापन कमरे का ताला तोडकर एक नग इण्‍डेक्‍शन, माईक सेट बॉक्स एवं स्मार्ट टीवी कीमती लगभग 19640 रूपये को चोरी कर ले गया है ।

 उनके रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 144/2025 धारा 331(4), 305(a) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना दौरान आरोपियों की पतासाजी कर आरोपी विजय कुमार ठाकुर पिता स्व. भागी राम ठाकुर उम्र 31 और दुष्यंत कुमार उर्फ दिषु सुधाकर पिता ढालसिंह सुधाकर उम्र 25 साल दोनों ग्राम भेड़ी थाना डौण्डी लोहारा जिला बालोद(छ.ग.) 
 दोनों को बारिकी से पुछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किये। प्रकरण में आरोपियों को दिनांक 03.11.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड भर जेल भेजा गया है। 

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश सिंह, सहायक उपनिरीक्षक रूमन सोनवानी, प्र.आर. 652 दिगम्बर वर्मा, म0प्र.आर. 989 लिलेश्‍वरी देवांगन, आरक्षक विनोद अजय, रवि देशलहरे, भीष्म पिस्दा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!