छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध
एतिहासिक झरन मैय्या प्राचीन मंदिर में मां को किया गया चांदी की मुकुट समर्पित l

दल्ली राजहरा रविवार 28 सितंबर 2025 भोजराम साहू 98937 65541

माँ झरन मैय्या प्राचीन मंदिर में इस शारदीय नवरात्रि में कुल 45 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित हुई है l जिसमें 8 घी व 37 तेल की है l कल दिनांक पंचमी के दिन संध्या मुहर्त में पंचमी पूजा व माता जी को श्रद्धालुओं के द्वारा श्रृंगार अर्पण किया गया।

माँ झरन मैय्या मंदिर व जनकल्याण समिति के द्वारा आज पंचमी के अवसर पर माँ झरन मैय्या के लिए चांदी का मुकुट बनवाया गया l जिसे नगरपालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू जी के करकमलों से पंडित सत्यनारायण शर्मा ने पूजा अर्चना कर माता जी को पहनाया गया l





