दल्ली राजहराबुधवार 25 फरवरी 2026भोजराम साहू 9893 765541 डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम छिंदगांव के आगे मरकाटोला के पास हादसे में आज 7 वर्षीय स्कूली छात्र वेदांशी साहू की मौत हो गई । घटना में स्कूली वाहन के चालक की लापरवाही सामने आ रही है ।घटनाक्रम इस प्रकार से है कि आजाद पब्लिक स्कूल डौंडी का स्कूल वाहन तूफान फोर्स क्रमांक CG 24 L 3090 जिसकी क्षमता 15 सीट की है घटना के समय उसमें 22 छात्र सवार थे । लेकिन इस वाहन में प्रतिदिन 32 बच्चों को घर छोड़ने तथा स्कूल लाने के लिए ले जाया जाता था घटना से पूर्व भंडारी पारा में 4 , बच्चे छीनद गांव में 3 और मरार टोला 4 बच्चे इस तरह से स्कूल के 10 बच्चों को छोड़ चुके थे ।इनका प्रतिदिन का रूट था कि यह स्कूली बच्चों को छोड़ने के लिए आसपास के विभिन्न गांव जिसमें भंडारी पारा , छीनदगांव मरारटोला लिमहा टोला गुडूम कच्चे जाकर पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को छोड़ने का काम करते थे ।जानकारी के अनुसार आज पिच्चेटोला निवासी चालक दिवाकर विश्वकर्मा ( 22 वर्ष) के बजाय नाबालिग परिचालक के द्वारा वाहन चलाया जा रहा था । पुल के आगे परिचालक गाड़ी को नियंत्रित नहीं कर पाया और गाड़ी रिवर्स होकर नाले में गिर गई । जिससे पानी में डूबने के कारण देवांशी की मृत्यु हो गई । घटना की जानकारी जैसे ही लोगों को मिली उन्होंने पुलिस प्रशासन तथा 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही डौंडी नगर निरीक्षक उमा ठाकुर की टीम घटनास्थल पर तुरंत पहुंच गए तथा सभी बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडी ले जाया गया । बताया जा रहा है कि इसमें से 13 से अधिक बच्चे घायल हैं जिनमें है। घायल बच्चों में भानवी उम्र (6), खुशबु (9), कृतिका (6), संध्या (12), काव्या (9), रिया (8), यश कुमार (8), पियूष कुमार (9), युवान (6), भावीर कोठारी (6), शशांक (8), एवीश ताराम (8) व मेघराज (8) हैं। स्कूल वैन के चालक दिवाकर विश्वकर्मा को भी चोट लगी है उनका भी उपचार चल रहा है। (मृतक वेदांशी साहू)घटना के समय स्कूल वैन में 22 बच्चे सवार थे ।पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दुर्घटना के बाद स्कूली वाहन को जप्त कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है ।घटना की स्थिति के बारे में घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि इस घटना में स्कूल प्रशासन की लापरवाही नजर आ रही है क्योंकि स्कूल प्रशासन के द्वारा क्षमता से अधिक बच्चों को वाहन में बैठाया गया था । आपको बता दें कि मृतक छात्रा के पिता चिमनलाल की 25 जुलाई 2025 में ट्रैक्टर में पलटने से से मृत्यु हो गई थी 7 महीना नहीं हुए और अब नन्ही बालिका की मौत ने परिवार में दुख का पहाड़ खड़ा कर दिया है अब उनके घर में मां के साथ 11 वर्षीय मृतक छात्रा की बड़ी बहन है । https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/02/VID-20260225-WA0043.mp4Spread the lovePost navigationटी ज्योति ने महिला जागृति शिविर के आयोजन के लिए आंगन बाड़ी कार्यकर्ताओं को दी बधाई महिला बाल विकास विभाग दल्ली राजहरा ने किया “महिला जागृति शिविर का आयोजन ।”