दल्ली राजहरा

गुरुवार 26 फरवरी 2026

भोजराम साहू 9893 765541

महिला बाल विकास विभाग के  द्वारा गोडवाना भवन दल्ली राजहरा में महिला जागृति शिविर का आयोजन किया गया । कार्य क्रम के मुख्य अतिथि  तोरण लाल साहू (अध्यक्ष नगर पालिका परिषद )  विशेष अतिथि पार्षद सुरेश जायसवाल, टी ज्योति, स्वास्थ्य सुपरवाइजर रेखू राम साहू, स्व सहायता समूह अध्यक्ष   चंद्रिका निर्मलकर थे ।

सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । सुपरवाइजर रेणु छत्रपाल ने स्वागत भाषण देते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य के विषय में हितग्राहियों को जानकारी दी ।

 

तोरण लाल साहू ने कहा विभाग के द्वारा महिलाओं के विकास में जन कल्याणकारी शिविर का आयोजन करता रहता है । विभाग बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह रोकना, महतारी वंदन योजना, कुपोषण दूर भगाओ, किशोरी बालिकाओं की देखभाल, घरेलू हिंसा से बचाव, जैसे कार्यक्रम करते हैं । उपस्थित लोगों से उन्होंने कहा कि आप सभी  विभाग की योजनाओं का भरपूर लाभ लें ।

टी ज्योति ने विचार रखते हुए कही माँ बच्चों का प्रथम गुरु होता है, बच्चों को संस्कारवान बनायें ।

 

सुरेश जायसवाल ने महिला उत्थान के विषय में विचार रखा । रेखू राम साहू ने गर्भावस्था के दौरान देखभाल, गर्भावस्था में होने वाली जटिलताएं एवं उसके निदान के विषय में जानकारी दिया  ।
गर्भवती महिलाओं की गोद भराई का रस्म भी सम्पन्न हुआ । जिसमें 12 गर्भवती महिलाओं का गोद भराई  रस्म संपन्न हुआ  तथा 11 बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया ।

 कार्य क्रम में बच्चों के द्वारा  मनमोहक नृत्य की प्रस्तुत दी गयी ।आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ ने सुपोषण गीत में सामूहिक रूप से नृत्य प्रस्तुत किया  एवं  महिलाओं के उत्साहवर्धन के लिए कुर्सी  दौड़ का खेल खेलाया गया । जिसमें विजेताओं को पुरुस्कृत किया गया ।

कार्यक्रम का संचालन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रेखा साहू ने की एवं आभार व्यक्त किरण रात्रे सुपरवाइजर ने किया  ।  इस आयोजन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गण, विभिन्न वार्ड की गर्भवती महिलाएं, शिशुवती, धात्री माताएं, किशोरी बालिकाएं उपस्थित थे ।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

error: Content is protected !!