छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध
बालोद पुलिस ने अवैध शराब बिक्री रोकने ग्राम मालीघोरी में मारा छापा , 498 पव्वा देसी शराब सहित ₹ 111910 का सामान जप्त l

दल्ली राजहरा शनिवार 4 अक्टूबर 2025 भोज राम साहू 98937 65541
➡️ बालोद पुलिस के द्वारा ग्राम मालीघोरी में अवैध रूप से शराब ब्रिकी करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार।
➡️कुल 498 नग पौवा देशी शराब घटना में प्रयुक्त कार एवं स्कूटी, जप्त।

➡️🔥🔅 समाचार🔅🔥⬅️
अवैध रूप से शराब बिक्री को रोकने हेतु पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग श्री रामगोपाल गर्ग के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योेगेश पटेल के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद मोनिका ठाकुर के पर्यवेक्षण में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद देवांश सिंह राठौर एव थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में नशे के विरुद्ध अभियान के तहत् आरोपी से कुल 498 पौवा देशी प्लेन शराब को जप्त किया गया है।

दिनांक 02.10.2025 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि त्रिलोक गौतम निवासी मालीघोरी द्वारा अपने घर में शुष्क दिवस गांधी जयंती एवं आसपास के ग्रामों में दशहरा पर्व को देखते हुए अवैध रूप से धन लाभ अर्जित करने के लिए अधिक मात्रा में शराब अपने घर में रखकर अवैध रूप से अपने पुत्र खिलेश गौतम एवं सहयोगी संतोष टंडन, कालू उर्फ राहुल अग्रवाल, एवं अन्य के साथ मिलकर बिक्री कर रहा है कि सूचना पर तस्दीक पर रेड कार्यवाही दौरान आरोपी त्रिलोक गौतम के मकान के तलाशी लेने पर 04 नग प्लास्टिक के थैला में कुल 498 पौवा देशी प्लेन शराब कुल मात्रा 89.460 बल्क लीटर कीमती 39,760/- रूपये की शराब को गवाहों के समक्ष आरोपी त्रिलोक गौतम से बरामद कर जप्त किया गया l मौके पर सील बंद कार्यवाही कर आरोपी त्रिलोक गौतम एवं खिलेश गौतम को अभिरक्षा में साथ लाकर पुछताछ करने पर दोनो ने बताया कि मालीघोरी के नजदीक जंगल में जगह बदल बदल कर शराब बिक्री का काम कर रहे हैं जिनके साथ अवैध रूप से शराब बिक्री एवं परिवहन करने में सहयोगी संतोष टंडन, कालू राम उर्फ राहुल अग्रवाल एवं विधि से संघर्षरत् बालक भी शामिल हैं। दिनांक 02.10.2025 मई को शुष्क दिवस पर शराब दुकान बंद होने एवं आसपास के ग्रामों में दशहरा कार्यक्रम होने से विगत एक सप्ताह से आरोपी त्रिलोक गौतम, खिलेश गौतम, संतोष टंडन, कालू राम एवं विधि से संघर्षरत बालक सभी मिलकर शराब दुकान से शराब खरीदकर लाकर आरोपी त्रिलोक गौतम के घर में इकट्ठा करना एवं शराब परिवहन के लिए कार क्रमांक सीजी 07-0709 एवं स्कूटी क्रमांक सीजी 05 एसी 9017 का उपयोग करना बताये।





