छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध
भारतीय जनता पार्टी डौंडी मंडल के शक्ति केंद्र मे आत्मनिर्भर भारत एवं स्वदेशी संकल्प कार्यशाला आयोजित l

दल्ली राजहरा शुक्रवार 10 अक्टूबर 2025 भोज राम साहू 9893 765541
भारतीय जनता पार्टी डौंडी मंडल के शक्ति केंद्र डौंडी के सामुदायिक भवन मे प्रदेश भाजपा के आदेशानुसार एवं जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख के मार्गदर्शन पर आत्मनिर्भर भारत एवं स्वदेशी संकल्प कार्यशाला आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम के प्रभारी एवं मुख्य वक्ता श्याम जायसवाल रहे l उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा दस वर्ष पूर्व, माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने आत्मनिर्भर भारत का आव्हान किया – एक ऐसे भारत का दॄष्टिकोण जो आत्मनिर्भर सशक्त और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी हो। आत्मनिर्भर भारत केवल आर्थिक शक्ति का प्रतीक नहीं है यह स्वदेशी आत्मनिर्भर और अपने पन के गौरव की भावना है| जो एक समय वैश्विक चुनौतियों के उत्तर के रूप में शुरू हुआ था l
वह आज एक राष्ट्रीय आंदोलन बन चुका है जो हर भारतीय को “वोकल फाॅर लोकल ” की ताकत और,लोकल से ग्लोबल की यात्रा पर विश्वास करने के लिए प्रेरित करता है इन दस वर्षों में आत्मनिर्भर भारत ने उधोगों को नई ऊर्जा दी है स्थानीय निर्माण को बढ़ावा दिया है एम एस एम ई को सशक्त किया है l स्टार्ट – अप्स को प्रोत्साहित किया है और रक्षा, प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य सेवा, कृषि तथा स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में मजबूती और लचीला पन विकसित किया है।
वोकल फाॅर लोकल का आव्हान नागरिकों के लिए भारत के अपने उत्पादों और नवाचारों पर विश्वास करने उन्हें अपनाने और उनका प्रचार प्रसार करने का जन आंदोलन बन गया है इसका सार हर घर स्वदेशी घर घर स्वदेशी में निहित है – जब प्रत्येक घर अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी को अपनाता है,तो यह हमारे किसानों कारिगरों,छोटे व्यवसायों और स्टार्ट – अप्स को सशक्त बनाता है। जब हर घर स्वदेशी बनता है, तब भारत और भी मजबूत हो जाता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष डॉ रुपेश कुमार नायक ने किया कार्यक्रम के संयोजक संजीव मानकर ने स्वागत भाषण मे सभी अतिथियों एवं मंडल के समस्त शक्ति केंद्रों एवं बूथों से आएं कार्यकर्ताओं का स्वागत किया नगर पंचायत डौंडी की अध्यक्ष श्रीमती मोहन्तिन चौंरका ने सभी कार्यकर्ताओं को हर घर घर घर स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का संकल्प एवं शपथ दिलाई ताकी हमारा देश आत्मनिर्भर बन सके इस पुरे अभियान में विशेष रूप से मंडल के महामंत्री हिन्छा राम साहू व महावीर ठाकुर उपाध्यक्ष राजेंद्र पिन्टू नहार चंद्र लेखा पायला जगत राम यादव।
पुर्व महामंत्री अजय चौहान रामनरायण धनकर महिला मोर्चा अध्यक्ष रजनी जायसवाल निलेश जायसवाल नेमी सेन लक्ष्मण चक्रधारी रामदास कोसरे भुखऊ राम साहू दिनदयाल साहू पार्षद गण यदुनंदन देवहारी अनिल निर्मलकर हितेंद्र धनकर प्रशांत नेताम अमरिका ठाकुर एवं समस्त कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।