दल्ली राजहरा शनिवार 26 अक्टूबर 2025 भोज राम साहू 989376 5541

विश्व गायत्री शक्तिपीठ शांतिकुंज हरिद्वार के स्थापना के शताब्दी वर्ष के अवसर पर विराट 108 कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ 2025 का आयोजन दिनांक – 08 दिसंबर से 11 दिसंबर 2025 तक गंजपारा बालोद में हो रहा है। 

इस आयोजन का आमंत्रण देने के लिए आज दल्ली राजहरा विश्व गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक हीरालाल पवार परिवाजक देव प्रसाद आर्य शक्तिपीठ परिवाजक धीरपाल ठाकुर एवं दिलेश्वरी ठाकुर तथा चालक शक्तिपीठ रथ चालक नरेश कुमार ग्वाल के द्वारा आज ग्राम बिटाल कारूटोला जाबुड़वही एवं चिखलाकसा में आमंत्रण देने के लिए कलश यात्रा निकाली गई । 

हीरा लाल पवार ने बताया कि परमपूज्य पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी एवं परम वन्दनीया भगवती देवी शर्मा के संरक्षण में, माता जी के जन्म शताब्दी वर्ष एवं गुरुदेव द्वारा प्रज्वलीन अखण्ड द्वीप के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बालोद नगर में 108 कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ के आयोजन गायत्री शक्तिपीठ बालोद जिला गायत्री परिवार एवं समस्त नगर वासी बालोद के द्वारा किया जा रहा है। इस आयोजन में सपरिवार शामिल होकर भारतीय संस्कृति के, ध्वज वाहक बनने का सौभाग्य प्राप्त करें। कल दल्ली राजहरा के संपूर्ण 27 वार्डों में रथ का भ्रमण कराया जाएगा ।

➡️????????कार्यक्रम विवरण इस प्रकार से है ।????????⬅️

???? दिनांक 08.12.2025, दिन सोमवार

प्रातः 10 बजे भव्य मंगल कलश, शोभायात्रा,सांय 3 बजे – युग संगीत एवं प्रज्ञा पुराण शांतिकुंज हरिद्वार प्रतिनिधियों द्वारा ।

????दिनांक 09.12.2025, दिन मंगलवार 

प्रातः 6:30 बजे ध्यान साधना एवं प्रज्ञायोग । प्रातः 9:00 बजे देव पूजन एवं गायत्री महायज्ञ दोपहर 01:00 बजे युवा एवं नारी जागरण । दोपहर 03:00 बजे – युगल गीत एवं प्रज्ञा पुराण शांतिकुंज प्रतिनिधियों द्वारा ।

????दिनांक- 10.12.2025, दिन बुधवार ।

प्रातः 6:30 बजे ध्यान साधना एवं प्रज्ञायोग प्रातः 9:00 बजे गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार दोपहर 12:00 आदर्श विवाह दोपहर 02:00 श्रद्धेय डॉ. चिन्मय पण्ड्या प्रति कुलपति देव संस्कृति

????दिनांक 11.12.2025, दिन गुरुवार

विश्व विद्यालय शांतिकुज हरिद्वार द्वारा उ‌द्घोधन एवं दीप महायज्ञ प्रातः 6:30 बजे ध्यान साधना एवं प्रज्ञायोग प्रातः 9:00 बजे से गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार, पूर्णाहुति टोली बिदाई एवं महाप्रसादी

नोट – दीक्षा संस्कार, पुंसवन संस्कार आदि संस्कार निःशुल्क कराये जायेंगे l

➡️????????सम्पर्क सूत्र????????⬅️

 जिला संयोजक- 8103221201, जिला उप संयोजक – 9993570001 ब्लॉक समन्वयक – बालोद 9406143414, गुरूर – 9926087881 डौंडी लोहारा – 8463837482, डौंडी – 9407691140, गुंडरदेही- 7869245780

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!