छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध

जूनियर रेड क्रॉस सोसाइटी के स्थापना के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन l

दल्ली राजहरा गुरुवार 30 अक्टूबर 2025 भोजराम साहू 9893 765541

भारत में जुनियर रेडक्रॉस की स्थापना 1925 में हुआ था और इस वर्ष हम शताब्दी वर्ष मना रहे हैं, इसी उपलक्ष्य में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी बालोद एवं जिला शिक्षा अधिकारी बालोद द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में आज की कार्यशाला की शुरुआत विधिवत ढंग से फ्लैग होस्टींग , रेडक्रास प्रार्थना गीत, रेडक्रॉस ध्वज गीत के साथ शिविर संचालक प्राचार्य अरुण साहू ने रेडक्रॉस की गतिविधियों, रेडक्रॉस की स्थापना के उद्देश्य एवं इतिहास के बारे में जानकारी प्रदान दी गयी ।

तत्पश्चात जिला आपदा प्रबंधन एवं फायर ब्रिगेड के टीम द्वारा अलग अलग तरीके से लगी आग एवं उस आग पे काबू पाने के लिए आवश्यक सामग्री एवं उपकरण के द्वारा आग बुझाई गई एवं घरेलू आग विशेषकर एवं एलपीजी सिलेंडर में लगने वाले आग को कैसे बुझाने के तरीके को डेमो करके दिखाया गया एवं विद्यार्थियों ने हैंडस आन प्रैक्टिस करके दिखाया। आपदा प्रबंधन टीम द्वारा विभिन्न प्रकार के प्राकृतिक आपदा से बचाने में हाथ से निर्मित बचाव सामाग्री का प्रदर्शन किया गया।

 द्वितीय सत्र में पार्ट में सेवा करने वाले गतिविधियों में सीपीआर के संबंध में संजय बंजारे द्वारा डेमो के माध्यम से प्रदर्शित किया गया जिसमें सीपीआर कब क्यूं और कैसे संपूर्ण प्रक्रिया जिसमें एवं लुक लिशन फील एवं एक्ट नाट के पूरे प्रक्रिया करके दिखाया गया।साथ ही विभिन्न प्रकार के दुर्घटना में दिए जाने वाले प्राथमिक सहायता जैसे चक्कर आना,चोकिंग, मिर्गी और इमोबिलाइज करना के संबंध में बताया गया एवं व्याख्याता मधुमाला कौशल द्वारा विभिन्न प्रकार की पट्टी हाथ, सिर , सीने, फोरहेड एवं टहने की चोंट जबड़े की पट्टी के बांधने के तरीके को बच्चों को सीखाया गया। 

साथ ही छात्र छात्राओं ने व्याख्याता लिलिपुष्पा इक्का द्वारा विभिन्न प्रकार के जीव जंतु के बाईट्स जैसे मधुमक्खी, सर्प, बिच्छू,डाग,मंकी के बाईट पर दिए जाने वाले प्राथमिक सहायता साबुन एवं रनिंग वाटर से धोना एवं जल्दी से जल्दी स्वास्थ्य केंद्र की ओर जाने के लिए प्रेरित करना सीखाया गया। साथ ही साथ ही बच्चों ने मरीज को सही जगह ले जाने एवं सुरक्षित तरीके से सही जगह पर ले जाने के लिए विभिन्न प्रकार के स्र्टेचर बनाया जाना सीखाया गया।

इस तरह द्वितीय दिवस पूरी तरह से प्राथमिक सहायता एवं आपदा प्रबंधन के तरीके को सही तरीके से जाना एवं समझा।

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!