दल्ली राजहरा शुक्रवार 31 अक्टूबर2025 भोज राम साहू 98937 65541 परिक्षेत्रीय साहू समाज पुराना बाजार दल्ली राजहरा के नवनिर्वाचित पदाधिकारीयो का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन माँ कर्मा मंदिर प्रांगण गांधी चौक में किया गया । शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि युवराज साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ, विशेष अतिथि रेखू राम साहू उपाध्यक्ष तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा एवं, , अध्यक्षता परिक्षेत्रीय अध्यक्ष किशन साहू ने किया ।नवनिर्वाचित अध्यक्ष कमलेश साहू, उपाध्यक्ष अमित साहू (पुरुष ) लोचन साहू (उपाध्यक्ष महिला) , संगठन सचिव कमला साहू (महिला) , प्रदीप साहू संगठन सचिव (पुरुष ) तथा सचिव भूखन साहू को युवराज साहू ने शपथ दिलाया । युवराज साहू ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारीगण को शुभकामनाएं दिया । उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिए हम सबको आपसी सामंजस्य बनाकर कार्य करना है । कार्यक्रम का संचालन न्याय प्रकोष्ठ के संरक्षक निर्मल दास साहू ने किया । आभार सचिव भूखन साहू ने किया ।अतिथियों का शाल एवं श्री फल से सम्मानित किया गया । आयोजन में समाज के महिला एवं पुरुष सदस्यगण उपस्थित थे lSpread the lovePost navigationमहामाया खदान के बंद कार्य को चालू करने के लिए पांच संगठनों ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन बचपन की यादें एक बार फिर हुई ताजा आदर्श शासकीय उत्तर माध्यमिक शाला बालोद के सहपाठी मिले 52 साल बाद..!