छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध
गुरुदेव वीरेंद्र देशमुख ने स्कूल ने गार्डन के सौंदर्य करण के लिए दिए 31 हजार रुपए का सहयोग

दल्ली राजहरा शुक्रवार 14 नवंबर 2025 भोज राम साहू 98937 65541

बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम माहुद बी स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में 14 नवंबर को बाल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मोक्ष धाम सेवा संस्थान 64 योगिनी मंदिर के संस्थापक गुरुदेव बीरेंद्र देशमुख मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

आयोजन के दौरान स्कूल के गार्डन सुंदरीकरण के लिए बच्चों द्वारा आवेदन दिए जाने पर मुख्य अतिथि ने 31000 रुपए सहयोग राशि प्रदान की। कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। अतिथियों ने उत्साह वर्धन संबोधन दिया।

माहुद बी हायर सेकेंडरी स्कूल में बाल दिवस का आयोजन किया गया। इसमें विविध आयोजन किए गए। सर्वप्रथम बच्चों ने अतिथियों का स्वागत किया। पश्चात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।

अपने संबोधन में आयोजन के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध नाड़ी वैद्य व समाजसेवी मोक्ष धाम फाउंडेशन 64 योगिनी मंदिर लिमोरा के संस्थापक गुरुदेव बीरेंद्र देशमुख ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। बच्चों में हम जो संस्कार डालेंगे वही उनको आगे तक ले जाएगा।

इसीलिए बच्चों को नैतिक शिक्षा सहित हर प्रकार की संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करें। जिससे बच्चों में संस्कार बना रहे। उन्होंने कहा कि बच्चे निश्चित लक्ष्य लेकर आगे बढ़ेंगे और परिश्रम करेंगे तो उन्हें लक्ष्य पाने से कोई रोक नहीं सकता ।

पालकों से भी अनुरोध करते हुए गुरुदेव वीरेंद्र देशमुख ने कहा कि माता-पिता बच्चों की इच्छाओं को ध्यान रखें उनकी इच्छा के अनुरूप शिक्षा ग्रहण करने में मदद करें। जो बच्चा इंजीनियरिंग करने की इच्छा रखता है उसे जबरदस्ती मेडिकल में ना भेजें।

उन्होंने बच्चों से भी कहा खूब लगन से मेहनत करें आप मंजिल तक जरूर पहुंच जाएंगे कार्यक्रम के दौरान गुरुदेव वीरेंद्र देशमुख को स्कूल के बच्चों ने गार्डन के सौंदरीकरण के लिए आवेदन सौंपा, आवेदन पढ़कर गुरुदेव वीरेंद्र देशमुख ने 31000 रुपए की सहयोग राशि प्रदान करने की घोषणा की।






