दल्ली राजहरामंगलवार 20 मई 2025भोज राम साहू 9893 765541 आज के युवा स्वस्थ व सकारात्मक सोच के साथ किस प्रकार अपने भविष्य व समाज में शामिल हों व अच्छा कार्य करें l इसकी राह दिखाने का प्रयास कर रहा युमेता फाउंडेशन जिसके द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वधान में ऊर्जादायक एक दिवसीय युवा सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन माता कर्मा कला ,वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय गुण्डरदेही में प्रातः 10 से 05 बजे तक किया गया l एकदिवसीय युवा सशक्तिकरण कार्यशाला में कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों पर बालोद जिले से 12 महाविद्यालयों (राष्ट्रीय सेवा योजना )के समस्त 48 स्वयंसेवको एक साथ जोड़कर युमेता फाउंडेशन द्वारा युवाओं के सकारात्मक सोच के साथ समाज में परिवर्तन लाने कुछ विषयों पर मिलकर चर्चा की गई lजैसे संविधान क्या है हमारे जीवन में इसका महत्व व प्रभाव, स्वयं के व्यक्तित्त्व को समझना, मोबाइल का उपयोग, तथा मानसिक स्वास्थ्य व विकास इस तरह सभी तथ्यों को समझाने का प्रयत्न किया गया। जिससे काफी सारी जानकारियां स्वयंसेवकों को प्राप्त हुई।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मार्गदर्शक लीना देवी साहु ( जिला संगठक रासेयो जिला बालोद) उपस्थित रहीं l उन्होंने सभी रासेयो स्वयंसेवकों को प्रेरित कर कहा कि युमेता का युवा सशक्तिकरण कार्यशाला कार्यक्रम बहुत बढ़िया रहा और निश्चित रूप से यह हमारे और सबके जीवन के लिए लाभदायक और उपयोगी साबित होगा इस तरह का कार्यक्रम होते रहना चाहिए ताकि हमारे युवा साथियों को आगे बढ़ने में एक नई दिशा और दशा हमेशा मिलता रहे lवहीं रासेयो के प्रमुख वरिष्ठ स्वयंसेवको ने सफल कार्यक्रम आयोजन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की कौशल गजेंद्र प्रताप सार्वा,टेकराम साहु ,खिलेश्वर साहु का कहना था कि यूमेता फाउंडेशन और एनएसएस की ओर से इस एकदिवसिय युवा सशक्तिकरण कार्यशाला में कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों पर सबके साथ फिर एक बार मिलकर एक साथ सीखने और समझने का मौका मिला l जिसमें थोड़े-थोड़े समय के लिए ही सही पर सभी तथ्यों समझने का मौका मिला lयह एक दिवसीय युवा सशक्तिकरण कार्यशाला सभी युवाओं के लिए बहुत ही लाभकारी व मददगार साबित होगा जिसमें रासेयो शिविर की झलकियाँ प्राप्त हुईं…..इस कार्यक्रम में युमेता फाऊन्डेशन से रिसोर्स पर्सन वर्षा, आयुष, डा.प्रीती ,साइकलाजिस्ट प्रियंका व साथी मेघ भास्कर व श्वेता,रोहिणी का बहुत अच्छा और ऊर्जात्मक सेसन रहा l कार्यक्रम में विशेष भूमिका व सहयोग माता कर्मा महाविद्यालय के रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डिगेंद्र साहु का रहा l जिन्होने कार्यक्रम की रूपरेखानुसार सारी व्यवस्थाऐं करवाई तथा कार्यक्रम के संचालन में रासेयो के वरिष्ठ स्वयंसेवकों कल्पना बम्बोडे़, दीप्ति, रूद्र, मनीषा राणा, रोशन, नीतीश व उपस्थित समस्त स्वयं सेवको का महत्वपूर्ण योगदान रहा।Spread the lovePost navigationसंडे मेघा स्टोरी के 16 वे सीरीज में आज पढ़िए “आरती सिद्धिविनायक की, गौरी सुत श्री गणनायक की l” के लेखक छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र डॉक्टर अशोक आकाश ग्राम कोहंगा टोला (बालोद ) की कहानी दल्ली राजहरा नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 2 में पार्षद के रचनात्मक कार्य की हो रही लोगों के बीच प्रशंसा l