छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध
तरुण साहू का बालोद जिला को प्लास्टिक कचरा मुक्त करने की दिशा में अनुकरणीय प्रयास । :- श्रद्धा पुरेंद्र साहू

दल्ली राजहरा शुक्रवार 21 नवम्बर 2025 भोज राम साहू 98937 65541
तरुण साहू जिला मुख्यालय बालोद में बर्तन बैंक के मुखिया के रूप में श्रद्धा साहू के साथ जुड़कर अपने पूरे परिवार के साथ प्लास्टिक मुक्त अभियान में सक्रियता के साथ काम कर रहे हैं । बालोद जिले के कई कार्यक्रम में भोजन व्यवस्था में उनकी सक्रिय भागीदारी रहती है । अभी हाल ही में जिला मुख्यालय में अटल परिसर का लोकार्पण के अवसर पर एकत्रित हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की भोजन की व्यवस्था भी प्लास्टिक मुक्त संचालित हुआ है ।

वे गत दिनों डौंडी लोहारा में पटेल समाज का जिला स्तरीय कार्यक्रम भी तरुण साहू के नेतृत्व में प्लास्टिक मुक्त भोजन व्यवस्था संपन्न हुआ । पटेल समाज के अध्यक्ष यज्ञदत्त पटेल द्वारा जानकारी दी गई कि तरुण साहू द्वारा प्लास्टिक मुक्त अभियान में जोरों शोरों से जागरूकता और सेवा देने का कार्य किया जा रहा है । जो की अन्य समाज के अलावा सभी लोगों के लिए अनुकरणीय है ।

तरुण साहू पांडे पारा बालोद के निवासी हैं । जब बालोद में शिव महापुराण का आयोजन हुआ था उस समय भोजनालय में अपनी सेवा देते हुए श्रद्धा साहू से प्रेरणा लेकर उनके साथ कदम से कदम मिलाकर पर्यावरण को बचाने और प्लास्टिक मुक्त बालोद जिला के क्षेत्र में कार्य कर रहे है ।

बालोद नगर पालिका वार्ड नंबर 5 पांडे पारा की सक्रिय एवं प्रकृति सेवक पार्षद श्रीमती कांति तरुण साहू द्वारा अपने वार्ड को कचरा मुक्त बनाने के लिए लगातार प्लास्टिक मुक्त भोजनालय संचालित किया जाता है ।जिसमें पूरे वार्ड वासियों का भरपूर सहयोग और आशीर्वाद मिलता है ।लगभग 3 वर्षों से बालोद और आसपास के ग्रामों में नवरात्रि का भव्य भंडारा , श्रीमद् भागवत कथा शादी विवाह का भंडारा प्लास्टिक मुक्त होता है । वहां भोजन व्यवस्था मुख्य रूप से तरुण साहू के नेतृत्व में ही संपन्न होता है । अभी बालोद में नयापारा निवासी मुन्ना साहू के 10 गात्र कार्यक्रम में 20 नवंबर को बर्तन बैंक के स्टील थाली गिलास कटोरी का उपयोग किया गया ।

आगामी दिनों गंज पारा बालोद में “विराट108 कुण्डी शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ 2025 ” 8 दिसंबर से 11 दिसंबर 2025 को आयोजित है जिसमें तरुण साहू और उनकी टीम को भोजनालय का नेतृत्व दे दिया गया है । साथ ही अभी जिला- कांकेर के ग्राम- कच्चे में होने वाले प्रदीप मिश्रा जी के शिव महापुराण के भोजनालय का भी दायित्व निभा रहे हैं ।
ऐसे ही छत्तीसगढ़ के लगभग 23 जिलों में तरुण साहू जी अपने कुशल व्यवहार और नेतृत्व क्षमता से लोगों में जागरूकता लाने में सफल जागरूकता लाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं ।

तरुण साहू ने बताया कि मेरा प्रेरणादाई श्रद्धा पुरेंद्र साहू है जो कि दुर्ग में सभापति हैं । उनकी पर्यावरण को बचाने के लिए प्लास्टिक कचरा मुक्त करने के मुहिम में मेरा प्रयास है । मैं चाहता हूं कि पूरे बालोद जिला प्लास्टिक कचरा मुक्त हो ।





