छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने किया कल जिले के डौंडी विकासखंड के गुजरा , डौंडी और गुदुम का निरीक्षण ।

दल्ली राजहरा मंगलवार 25 नवम्बर 2025 भोज राम साहू 9893765541

➡️🔥🌺विशेष 🌺🔥⬅️

👉 धान खरीदी के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही होगी: कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ।

👉 धान खरीदी केन्द्र गुजरा, डौण्डी एवं गुदुम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

 👉कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी-कर्मचारियों पर की कार्रवाई, साफ-सुथरे एवं गुणवत्तायुक्त धान की खरीदी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश ।

👉 ग्राम गुजरा में फुटकर धान व्यापारी से जब्त धान के बोरियों में जप्ती की सील लगाने के दिए निर्देश ।

👉कलेक्टर ने किया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुजरा एवं प्राथमिक शाला गुदुम का निरीक्षण ।

👉क्लास रूम में पहुँचकर अध्ययन-अध्यापन की व्यवस्था का लिया जायजा ।

👉प्राथमिक शाला गुदुम के भोजन की गुणवत्ता की सराहना की ।

👉 गुदुम के प्रधानपाठक को छात्र अजय कुमार के आँख का जाँच करावकर उनका समुचित इलाज सुनिश्चित कराने के दिए निर्देश।

👉कलेक्टर ने किया एसआईआर के कार्यों का अवलोकन, बेहतर कार्य किए जाने वाले बीएलओ को पुरस्कृत करने की दी जानकारी ।

 

     ➡️🔥🌺समाचार🌺🔥⬅️

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने कहा कि धान खरीदी का कार्य किसान हित से जुड़े होेने के कारण शासन के विशेष प्राथमिकता में शामिल है। इसलिए इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बिल्कुल भी बर्दाश्त नही की जाएगी। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा आज जिले के आदिवासी बहुल डौण्डी विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्र गुजरा, डौण्डी एवं गुदुम का निरीक्षण कर धान खरीदी केन्द्र के व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने धान खरीदी केन्द्र गुजरा के निरीक्षण के दौरान अपने कार्य में अनुपस्थित रहने के कारण निगरानी समिति के सदस्य एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भिलेन्द्र साहू तथा धान खरीदी केन्द्र गुदुम के नोडल अधिकारी एवं लोक निर्माण विभाग के अनुविभागीय अधिकारी श्री चंद्रशेखर पटेल को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसी तरह धान खरीदी केन्द्र डौण्डी के निरीक्षण के दौरान अपने कार्य में घोर लापरवाही बरते जाने तथा उनका कार्य संतोषप्रद नही पाए जाने पर धान खरीदी केन्द्र डौण्डी के समिति प्रबंधक श रजऊ राम ठाकुर को तत्काल हटाकर उनके स्थान पर नए समिति प्रबंधक की नियुक्ति करने के निर्देश उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं श्री आरके राठिया को दिये।
धान खरीदी केन्द्र गुजरा में समिति प्रबंधक एवं मौके पर उपस्थित अधिकारियों को कल किसानों को जारी किए गए टोकन एवं गेट पास आदि के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने समिति प्रबंधक एवं धान खरीदी केन्द्र के कर्मचारियों को केवल आनलाईन टोकन काटने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केवल विशेष परिस्थितियों में अत्यधिक वृद्ध एवं बीमार व्यक्तियों के अलावा जिन कृषकों के पास मोबाईल नही है उन्हीं कृषकों का आवश्यकतानुसार आफ लाईन टोकन काटा जाए।

धान खरीदी केन्द्र गुजरा के अंतर्गत ग्राम सुवरबोड़ के कृषक श्री प्रबल सिंह लारिया द्वारा अभी कुछ दिन पूर्व हुए असमय वर्षा के कारण उनके खेत में पानी भरने से फसल खराब होने पर मुआवजा प्रदान करने की मांग की। कलेक्टर ने किसान श्री प्रबल सिंह की मांग को तत्काल संज्ञान में लेते हुए एसडीएम श्री सुरेश साहू को कृषक को मुआवजा प्रदान करने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

गुजरा के फुटकर धान व्यापारी पन्नू लाल के घर में पहुँचकर खाद्य विभाग एंव कृषि उपज मंडी की जाँच टीम द्वारा जब्त किए गए अवैध धान का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कृषि उपज मंडी के अधिकारियों को जब्त किए गए सभी धान बोरे में अनिवार्य रूप से जप्ती के सील लगाने के निर्देश भी दिए । 

इसके उपरांत कलेक्टर एवं अधिकारियों ने धान खरीदी केन्द्र गुदुम में पहुँचकर वहाँ के व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर ने खरीदी के उपरांत धान बोरों को तौल कर भी दिखाने को कहा। इसके अलावा उन्होंने नमी मापक यंत्र के माध्यम से धान में नमी की मात्रा की जाँच की। इस मौक पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने धान खरीदी केन्द्र गुदुम के नोडल अधिकारी की उपस्थिति के संबंध में जानकारी ली। अधिकारियों द्वारा नोडल अधिकारी श्री चंद्रशेखर पटेल द्वारा अपने कार्य में अनुपस्थित रहने की जानकारी दिए जाने पर उनके विरूद्ध तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने धान खरीदी केन्द्र गुदुम के अंतर्गत शामिल गांवों में धान के पैदावार के संबंध में जानकारी लेते हुए पैदावार के आधार पर ही किसानों की धान खरीदी सुनिश्चित करने को कहा। श्रीमती मिश्रा ने धान खरीदी केन्द्रों में बारदानों की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए बारदानों की गुणवत्ता सुनिश्चित कराने हेतु प्राप्त बारदानों का ठीक से छटनी कराने के निर्देश दिए। 
इस मौके पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने किसान कुटीर में पहुँचकर समिति प्रबंधक, डाटा आपरेटर आदि से धान खरीदी केन्द्रों में अब तक खरीदे गए धान की कुल मात्रा, ग्रामवार धान का औसत उत्पादन धान खरीदी केन्द्रों में कराए गए रकबा समर्पण आदि के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों, समिति प्रबंधकों एवं निगरानी दल में शामिल सभी अधिकारी-कर्मचारियों को रकबा समर्पण के कार्य को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए किसानों के धान बिक्री के उपरांत अनिवार्य रूप से रकबा समर्पण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने इस कार्य में लापरवाही बरते जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की भी चेतावनी दी। इसके अलावा उन्होंने धान खरीदी केन्द्र के अंतर्गत सभी ग्रामों में एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन हेतु शेष रह गए किसानों के संख्या के संबंध में भी जानकारी ली। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने मौके पर उपस्थित एसडीएम श्री सुरेश साहू को ऐसे सभी कृषकों को सूचित कर अनिवार्य रूप से उनका एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन सुनिश्चित कराने को कहा। कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी के सचिव को तलब कर धान खरीदी केन्द्रों के अंतर्गत लाईसेंसधारी, थोक एवं फुटकर व्यापारियों के संख्या के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होेंने यह जानकारी सभी धान खरीदी केन्द्रों में इसकी जानकारी प्रदर्शित कराने के निर्देश दिए। 

कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने डौण्डी विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुजरा एवं प्राथमिक शाला गुदुम का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुजरा में क्लास रूम में पहुँचकर विद्यार्थियों से अध्ययन-अध्यापन के संबंध में जानकारी ली। प्राथमिक शाला गुदुम के निरीक्षण के दौरान बच्चों के मध्यान्ह भोजन को चखकर भोजन की गुणवत्ता को परखा। बच्चों को स्कूल में प्रदान की जाने वाली मध्यान्ह भोजन बहुत ही स्वादिष्ट एवं गुणवत्तायुक्त होनेे पर कलेक्टर ने भूरी-भूरी सराहना की। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष ने भी मध्यान्ह भोजन को चखकर भोजन की गुणवत्ता की सराहना की। 

इस मौके पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने कक्षा तीसरी में अध्ययनरत छात्र अजय से बातचीत कर उनके आँख के परेशानियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने प्रधानपाठक को तलब कर छात्र श्री अजय कुमार के आँख की समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। 

इस मौके पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुजरा में कक्षा 11वीं एवं 12वीं में पहुँचकर अध्ययन-अध्यापन के व्यवस्था का जायजा लिया। कलेक्टर ने कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों से पढ़ाई-लिखाई के अलावा उनके कक्षा 10वीं एवं 11वीं के परीक्षा परिणामों के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ने विद्यार्थियों को खूब मेहनत कर जीवन में बड़ी उपलब्धि हासिल करने की सीख भी दी।  इस दौरान कलेक्टर ने विद्यार्थियों को जिला प्रशासन द्वारा जेईई और नीट की परीक्षाओं के लिए कोचिंग आयोजित करने की भी जानकारी दी।

 

श्रीमती मिश्रा ने प्राथमिक शाला गुदुम के निरीक्षण के दौरान आज अध्ययन-अध्यापन के विषय के अलावा उनके लक्ष्य के संबंध में भी जानकारी ली। बच्चों द्वारा कलेक्टर श्रीमती मिश्रा को कलेक्टर, शिक्षक आदि बनने की जानकारी दी गई। जिस पर कलेक्टर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। इस दौरान कलेक्टर एवं अधिकारियों ने नन्हें-मुन्हे बच्चों के साथ इस महत्वपूर्ण क्षणों कैमरे में कैद करते हुए बच्चों के साथ फोटो भी खिचवाई। इस दौरान कलेक्टर ने संकूल समन्वयक एवं प्रधान पाठक से स्कूल में विद्यार्थी एवं बच्चों की कुल संख्या एवं उपस्थिति आदि के संबंध में भी जानकारी ली। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा के मधुर एवं आत्मीय व्यवहार से बच्चे बहुत ही अभिभूत नजर आ रहे थे। 

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने डौण्डी विकासखण्ड के प्रवास के दौरान ग्राम गुजरा एवं गुदुम में पहुँचकर विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य कर रहे बीएलओ एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारियों को इस कार्य को विशेष सावधानी के साथ निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने ग्राम गुजरा में विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्य में सहयोग प्रदान कर रही मितानिनों एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन भी किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित एसडीएम श्री सुरेश साहू से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के अंतर्गत एक आदर्श फाॅर्मेट को कार्य स्थल पर चस्पा कराने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने ग्राम पंचायत भवन गुदुम में पहुँचकर वहाँ बीएलओ एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का अवलोकन किया। इस अवसर पर एक बीएलओ के द्वारा 75 प्रतिशत एवं दो अन्य बीएलओ के द्वारा 70 प्रतिशत कार्य होेने की जानकारी दी गई। जिस पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने प्रसन्न्ता व्यक्त करते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को जिला स्तर पर सम्मानित करने की जानकारी भी दी गई।

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!