नगर पंचायत सहसपुर लोहारा में 5 दिसंबर को हुए अविश्वास प्रस्ताव के मतदान में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की कुर्सी गिर गई थी। इसकी वजह से कांग्रेस की अध्यक्ष उषा श्रीवास व उपाध्यक्ष आभा श्रीवास्तव को अपने पद से हटना पड़ा।अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के 14 दिनों के बाद प्रशासन ने 20 दिसंबर को वार्ड-3 की पार्षद अनारा बाई साहू को आगामी आदेश तक नपं लोहारा का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है।इसे लेकर मंगलवार को आदेश जारी किया गया। जब तक नगर पंचायत में नए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव होने तक अनारा बाई कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में नगर पंचायत के कार्यों का संचालन करेंगी।गौरतलब है कि वार्ड-3 की पार्षद अनारा बाई साहू को कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। ये वही पार्षद हैं, जिसने अविश्वास प्रस्ताव में कांग्रेस अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को हटाने में भूमिका निभाई। ये भी कांग्रेस की पार्षद हैं।Spread the lovePost navigationशिकायत के बाद जल विभाग की टीम फाल्ट ढूंढने निकली: केबल मशीन से फूटी अंडरग्राउंड पाइपलाइन, 2 हजार घरों में आया गंदा पानी मैं कलेक्टर बोल रहा हूं कहकर मांगे पैसे: UP के ठग ने CG में किया फोन, पकड़ा गया तो बोला-मैंने कई जगह ऐसे ही किया फ्रॉड