छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध

संजय मंजू बैंस (जनपद सदस्य कुसुमकसा) के सहयोग से कुपोषित बच्ची हुई सुपोषित..!

दल्ली राजहरा सोमवार 01 दिसम्बर 2025 भोज राम साहू 9893765541

जनपद सदस्य मंजू बैंस ने कुपोषित बच्चे को गोद लेकर किया सुपोषित ।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 10 सितंबर 2025 को कुपोषित बच्चों को चिन्हांकित कर जनप्रतिनिधियों से आह्वान किए थे कि इन्हें गोद लेकर इन बच्चों को सुपोषित करना है ।

विभाग के साथ जागरूक जनप्रतिनिधि जनपद सदस्य मंजू बैंस ने अपना हाथ आगे बढ़ाया और कुसुमकसा एक कुपोषित बेटी तेविशा को गोद लिया यहां बालिका गंभीर कुपोषित वेस्टिंग केटेगिरी में थी बच्चों के अभिभावक की चिंता अपने इस लाडली बेटी के लिए बना रहता था । इस बेटी की दूसरी अभिभावक बन जनपद सदस्य मंजू बैंस ने इस बेटी को गोद लिया और महिला बाल विकास के सतत् निगरानी में उनके डाइट चाट तैयार कर विटामिन प्रोटीन प्रचुर मात्रा में मिलने वाले आहार के साथ दवाइयां भी उपलब्ध कराकर इस बेटी को वर्तमान में सामान्य श्रेणी में आ गई है । आज इस बेटी का वजन 8 किलो और लम्बाई 65,0 की हो गई है ।

  यह बच्ची अब सामान्य बच्चों की क्षेणी में आ गई जब बच्चे को गोद लिया गया था तब इनका वजन बहुत कम और लम्बाई भी नहीं बढ़ रही थी मां पिता की चिंता भी बढ़ रही थी पर इस चिंता को जनपद सदस्य मंजू बैंस आगे आकर कुपोषण के खिलाफ जंग लड़कर विभाग और डाक्टरों के मदद से इसे जंग को जीत पाए इस बेटी की माता  यशोदा और पिता राघवेंद्र अब चिंता दूर करने के लिए जनपद सदस्य मंजू बैंस और महिला एवं बाल विकास विभाग का धन्यवाद दिया।

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!