छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध
मितानिन बहनों के द्वारा कुष्ठ मुक्त जिला बनाने घर-घर किया जा रहा है सर्वे…!

दल्ली राजहरा गुरुवार 11 दिसंबर 2025
भोजराम साहू 9893 765541
स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग के सुपरवाइजर रेखु राम साहू के दिशा निर्देशन में दल्ली राजहरा वार्ड नंबर 2 आजाद नगर वार्ड में मितानिन रंजना निर्मलकर और भावना के द्वारा नि:शुल्क त्वचा जांच, उपचार एवं परामर्श अभियान के अन्तर्गत आज वार्ड क्रमांक 2 में घर घर जाकर दाग धब्बे की जांच करके कुष्ठ रोगी की खोज कर रहे हैं ।

इस अभियान के अंतर्गत आज रामनगर चौक के पास गली में मितानिन बहनों के द्वारा आसपास के निवासियों को एकत्र कर कुष्ठ रोग संबंधी जानकारी दिया गया रंजना निर्मलकर ने कुष्ठ के लक्षण को बताया, चमड़ी पर तेलिया चमक हो,शरीर के किसी एक भाग में पसीना नहीं आता हो, सूखापन रहता हो, भोजन पकाते समय चमड़ी में बार बार फफोले आना, जलने का पता ही न लगता हो, पैर के तलवे में घाव हो जाये और भरता न हो, हाथ की ऊगली की पकड़ कमजोर हो जाये, पैर के पंजा अचानक झूल जाये, कलाई अचानक झूल जाना, नाक ठस हो जाय और खून निकलता हो, हाथ पैर में भोथरापन, यदि महसूस होता है तो यह कुष्ठ रोग की लक्षण हो सकती है ऐसा यदि आप लोगों में या आपके परिवार के किसी भी सदस्य को महसूस होता हो तो आप हमें अवश्य बताएं सरकार के द्वारा निशुल्क जांच एवं दवाई की सुविधा उपलब्ध कराई गई है ।





