छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध
कारूटोला में विद्युत दुर्घटना में हुए मृत दक्ष कुमार के नॉमिनी को छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल के द्वारा दी गई सहायता राशि ।

दल्ली राजहरा 12 दिसम्बर 2025
भोज राम साहू 9893765541
विगत 2 अक्टूबर 2025 को दल्ली राजहरा से लगभग 5 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 930 पर कारूटोला ग्राम में बिजली के तार डबरी में टूट कर गिर गए थे । जिसमें गांव के बच्चे खेलते हुए पहुंच गए थे और दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे जिसमें से एक बालक दक्ष उइके पिता संजय उइके की मृत्यु हो गई थी । जब गांव वालों को पता चला तो काफी हो हंगामा हुआ और मानपुर चौक में चक्का जाम भी किया गया और शासन से विभिन्न मांग की गई आश्वासन के पश्चात ग्रामीण शांत हुए और चक्का जाम समाप्त किया गया ।





