डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध

19 दिसंबर को डौंडी विकासखंड के किसान एवं जनप्रतिनिधि गण किसानों के समस्याओं को लेकर करेंगे अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय का घेराव एवं चक्का जाम ।

दल्ली राजहरा गुरुवार 18 दिसम्बर 2025 भोजराम साहू 9893 765541

 

डौंडी विकास खंड के किसान एवं जनप्रतिनिधि गण आगामी 19 दिसंबर शुक्रवार को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय डौण्डी का घेराव एवं चक्का जाम करने का नोटिस दिया है। नोटिस में लिखा है कि डौंडी विकास खंड के लगभग 500 किसानों ने प्रतिनिधि के माध्यम से 9 दिसंबर को बालोद जिला जनदर्शन में श्रीमान कलेक्टर महोदया को 3 सूत्रीय मांगो को लेकर लिखित में आवेदन दिया था ।

➡️🔥💥 क्या है वह मांगे  💥🔥⬅️

👉 1. ग्राम घोटिया एवं मंगलतरई सोसायटीयों में लिमिट बढ़ाई जाए।

👉2. डुबान क्षेत्र एवं वनपट्टाधारी किसानों का धान का पंजीयन कर पिछले सालों के भांती सोसायटीयों में धान खरीदी की जावें।

👉 3. वर्तमान में किसानों की परेशानी को देखते हुए 70 प्रतिशत ऑफलाईन और 30 प्रतिशत ऑनलाईन कि जावें जिससे किसान निर्धारित समय पर धान बेच सकें।

इन तीनों मांगो को 15/12/2025 तक सामाधान किये जाने का आश्वासन दिया गया था । लेकिन अभी तक समस्या यथावत् बनी हुईं है, किसानों को धान समय पर नहीं बिकने का चिन्ता सता रही है, जिससे किसान विचलित है।

 समस्त किसान एवं जनप्रतिनिधि गण के हस्ताक्षर युक्त पत्र की कॉपी थाना प्रभारी आरक्षी केंद्र  डौंडी को  भी सौंपा है ।

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!