दल्ली राजहरा

बुधवार 17 दिसम्बर 2025

भोजराम साहू 9893 765541

दिनांक 17/12/2025 को छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा/ छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ के कार्यालय में दोपहर 2 बजे महिला मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारी का गठन के लिए बैठक  रखा गया था।

जिसमें छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जनक लाल ठाकुर, छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ के अध्यक्ष सोमनाथ उइके, छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र साहू, महामंत्री रामचरण नेताम, कोषाध्यक्ष राजाराम बरगद, शैलेश  बमबोडे बिहारी लाल ठाकुर, महमूद बख्श की  उपस्थिति में महिला मुक्ति मोर्चा का गठन किया गया l

छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा ने पुराने महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं का कार्यकाल समाप्त होने की स्थिति में नए पदाधिकारियों का पुनः निर्वाचन किया गया, इस कार्यक्रम में महिलाओं ने मिलकर अपने नए पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति किया गया ।

जिसमें अध्यक्ष  सावित्री जगनायक , उपाध्यक्ष चंद्रिका  निर्मलकर और जोहतरीन बाई, सचिव योगेश्वरी यादव,सहसचिव लीलेश्वरी नको नए पदाधिकारी   निर्वाचित हुए है ।

आने वाले कुछ दिनों में कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा । ऐसा महिला मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष सावित्री जगनायक के द्वारा प्रेस को बताया गया । मजदूर और किसानों के मसीहा और नवा भारत नवा  छत्तीसगढ़ के सपना देखने वाले शहीद कामरेड शंकर गुहा नियोगी जी  के तेलचित्र में  पुष्पांजलि अर्पित करके,  सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संघर्ष  और निर्माण के रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!