छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध

“आप भी जानिये” कार्यक्रम में राजहरा मांइस समूह के कार्मिकों की पत्नियों ने की राजहरा मांइस समूह का भ्रमण।

दल्ली राजहरा

बुधवार 24 दिसंबर 2025

भोजराम साहू 9893 765541

गिरीश मढ़रिया (उप प्रबंधक मानव संसाधन विभाग) ने बताया कि मानव संसाधन विभाग राजहरा खदान द्वारा दिनांक 23/12/2025 दिन मंगलवार को भिलाई इस्पात संयंत्र को लौह अयस्क प्रदान करने वाले राजहरा खदान समूह में “आप भी जानिए” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। 

यह कार्यक्रम विशेष रूप से कर्मचारियों की पत्नियों को उनके पति के कार्यस्थल और विभाग की कार्यप्रणाली से परिचित कराने के लिए डिज़ाइन किया गया है।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों के परिवारों को उनके पतियों के कार्यस्थल की कार्यप्रणाली और वहां की चुनौतियों से रूबरू कराना है। साथ ही साथ घर की महिलाओं को यह समझाना कि सुरक्षा उपकरण (PPE) और सुरक्षा नियम उनके पति के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं, ताकि वे घर से भी उन्हें प्रेरित कर सकें। कर्मचारियों के पत्नियों को यह दिखाना कि उनके पति किस कठिन परिस्थिति में देश निर्माण के लिए लौह अयस्क (Iron Ore) निकालने का कार्य करते हैं। इस तरह के कार्यक्रम से कर्मचारियों के मनोबल में वृद्धि होती है और उनके परिवार में संस्थान के प्रति अपनेपन की भावना जागती है। जब एक पत्नी अपने पति के जोखिम भरे और महत्वपूर्ण कार्य को अपनी आँखों से देखती है, तो घर का वातावरण और भी सहयोगात्मक हो जाता है।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात: एम व्ही टी सेंटर में किया गया जहाँ उन्हे खदान भ्रमण के लिए आधारभूत सुरक्षा जानकारी रिंकु सिंह तथा अश्वनी सार्वे द्वारा दी गयी। 

कार्यक्रम की अगले चरण में उन्हें राजहरा और दल्ली खदानों के व्यू-पॉइंट पर ले जाया गया, जहाँ वे सभी भारी मशीनों जैसे डंपर और शावेल को काम करते हुए देखीं । इसके बाद उन्हें क्रशिंग प्लांट, सिलिका रिडक्शन प्लांट, पैलेट प्लांट, एच एम ई गैरेज तथा बोर्डी पंप हाउस का भ्रमण कराया गया। 

 

अगले चरण में सभी को भोजन कराकर वापस एम व्ही टी सेंटर लाया गया। यहाँ पर मानव संसाधन विभाग द्वारा उन्हें कंपनी द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं और कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी।साथ ही यहाँ पर उच्च अधिकारियों के साथ एक अनौपचारिक संवाद का कार्यक्रम हुआ जिसमें प्रतिभागी महिलाओं ने खदान भ्रमण का अपना अनुभव साझा किया तथा अपने सुझाव भी प्रदान किया। 

आप भी जानिये का यह कार्यक्रम मुख्य महाप्रबंधक खदान आदरणीय श्री आर बी गहरवार जी के मार्गदर्शन में किया गया। श्री जयप्रकाश, महाप्रबंधक प्रभारी राजहरा खदान ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर सभी प्रतिभागियों को खदान समूह की ओर से उपहार प्रदान किया।

यह कार्यक्रम गिरीश मढ़रिया, उप प्रबंधक मानव संसाधन के दिशानिर्देश में किया गया। कार्यक्रम में शैलेश पटनायक, राजेश पांडे, संतराम साहू, मुरलीधर चंद्राकर, हरक राम और रुपेश्वरी डडसेना ने सहयोग प्रदान किया। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन आनंद कुमार ने किया।

 

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!