दल्ली राजहरामंगलवार 23 दिसंबर 2025भोजराम साहू 9893 765541पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी श्री देवांश सिंह राठौर के पर्यवेक्षण में बालोद पुलिस द्वारा जिले में निरंतर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।इसी क्रम में दिनांक 23.12.2025 को मारुति एवं भारतीय इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, दानीटोला के छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, यातायात जागरूकता तथा महिला अधिकार/पोक्सो एक्ट की विस्तृत जानकारी देकर सुरक्षा संबंधी आवश्यक सुझाव दिए गए।➡️???????? साइबर जागरूकता अभियान????????⬅️विद्यार्थियों को निम्न बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई—???? 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर एवं www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया???? अनजान लिंक पर क्लिक करने, OTP साझा करने के खतरे, डिजिटल अरेस्ट???? सोशल मीडिया अपराध, ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड???? APK फाइल डाउनलोड से मोबाइल हैकिंग एवं धोखाधड़ी की आशंका????सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, मजबूत पासवर्ड रखने एवं व्यक्तिगत जानकारी गोपनीय रखने के उपाय ।➡️???????????? यातायात जागरूकता????????⬅️???? हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग के संबंध में जानकारी दी गई।????तेज गति, शराब पीकर वाहन चलाने के दुष्परिणाम के बारे में जानकारी दी गई।???? मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन न चलाने की समझाइस दी गई ।???? नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना दंडनीय अपराध है के संबंध में जानकारी दी गई।????यातायात नियमों के पालन से दुर्घटनाओं में कमी लाने की जानकारी दी गई।➡️????????????⚖️ महिलाओं के अधिकार एवं पोक्सो एक्ट की जानकारी????????⬅️???? महिलाओं एवं बालिकाओं के कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई।????पोक्सो एक्ट के अंतर्गत बाल यौन अपराधों से संबंधित प्रावधान की जानकारी दी गई।????लैंगिक अपराध की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।उक्त जागरूकता कार्यक्रम में साइबर सेल से प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र, चाइल्ड हेल्पलाइन से वेद प्रकाश साहू, मारुति भारतीय इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, दानीटोला के अध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।Spread the lovePost navigationशासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था दल्ली राजहरा में “व्यसन से बचाए- सृजन में लगाएं” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “आप भी जानिये” कार्यक्रम में राजहरा मांइस समूह के कार्मिकों की पत्नियों ने की राजहरा मांइस समूह का भ्रमण।