दल्ली राजहरारविवार 28 दिसम्बर 2025भोजराम साहू 9893 765541मोहन निषाद एवं प्रेस रिपोर्टर क्लब बालोद के तत्वाधान में डौंडीलोहारा के लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में आयोजित 5 दिवसीय कार्क बाल क्रिकेट के महासंग्राम का फायनल मैच शनिवार को प्रिंस इलेवन भंवरमरा और महादेव इलेवन डौंडीलोहारा के बीच खेला गया। प्रिंस इलेवन भंवरमरा ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 10 ओवर के मैच में 98 रनों का लक्ष्य रखा। महादेव इलेवन की टीम 29 रनों पर ही सिमट गई और प्रिंस इलेवन भंवरमरा ने 69 रनों से जीत दर्ज की।इस फायनल मैच में भंवरमरा के खिलाड़ी गुलशन ने शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी करते हुए मेन आफ द सीरीज बने। मुख्य अतिथि हलधर साहू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष साहू समाज और वरिष्ठ कांग्रेस नेता, ने खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि खेल से शरीर स्वस्थ रहता है और अच्छे विचारों का विकास होता है।इस अवसर पर प्रेस रिपोर्टर क्लब बालोद के अध्यक्ष तरुण नाथ योगी एवं संयोजक कप चंद्राकर तथा सभी पदाधिकारी ने अतिथियों का शानदार स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य अतिथियों में विपिन जैन, सतलाल गुर्जर, विजय क्षत्रिय, अनिता ऊईके, कवि अशोक आकाश, संजय सोनी, लोकेश्वरी गोपी साहू, राजेन्द्र निषाद, हुलसा साहू, आशा श्रीवास्तव, राजा राम निषाद शामिल थे।कार्यक्रम का संचालन मोहन निषाद ने किया। इस आयोजन के लिए अनिला भेड़िया फैंस क्लब ने कबड्डी का आयोजन करने की घोषणा की ।जिसके लिए राजाराम निषाद ने 3 लाख रुपये और पार्षद राजेन्द्र निषाद ने 1 लाख रुपये का सहयोग देने की घोषणा की है।Spread the lovePost navigationशिकारी बाबा वार्ड क्रमांक 5 दल्ली राजहरा में अवैध गतिविधियों को रोकने अनुविभागीय अधिकारी एवं थाना प्रभारी को सौपा वार्ड वासियों ने ज्ञापन । वनांचल ग्राम रेंगाडबरी में हुआ एक दिवसीय व्यक्तित्व निर्माण युवा शिविर का आयोजन ।