
दल्ली राजहरा
सोमवार 12 जनवरी 2026
भोज राम साहू 9893765541
👉बालोद जिले के ग्राम दुधली में आयोजित प्रथम नेशनल रोवर रेंजर जंबूरी का किया गया भव्य एवं रंगारंग समापन ।

👉 मुख्यमंत्री ने देश के विभिन्न राज्यों से पधारे रोवर रेंजरों एवं स्काउट गाइड का भगवान श्री राम के ननिहाल एवं माता शबरी की तपोभूमि छत्तीसगढ़ में किया आत्मीय अभिनंदन एवं स्वागत ।
👉जंबूरी के समापन अवसर पर उमड़ा विशाल जन सैलाब, भारतीय कला, संस्कृति के बेहतरीन समागम से सराबोर रहा संपूर्ण आयोजन ।
➡️
🔥💥 समाचार 💥🔥⬅️
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि स्काउट एक जीवन पद्धति है, जो हमें चुनौतियों का सामना करने तथा अभाव में भी जीवन जीना सीखाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्काउटिंग के दौरान व्यक्ति जो मूल्यों एवं आदर्शों को ग्रहण करता है। वो उनके भावी भविष्य के साथ-साथ राष्ट्र व समाज के नव निर्माण हेतु भी अत्यंत सहायक सिद्ध होता है।

मुख्यमंत्री श्री साय आज बालोद जिले के ग्राम दुधली में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी के समापन अवसर पर अपना उद्बोधन दे रहे थे। श्री साय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर उन्होंनेे देश के विभिन्न राज्यों से पधारे रोवर रेंजरो एवं स्काउट्स गाइड्स का भगवान श्री राम के ननिहाल एवं माता शबरी की तपोभूमि छत्तीसगढ़ में आत्मीय अभिनंदन एवं स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बालोद जिले के समीपस्थ ग्राम दुधली में 09 से 13 जनवरी तक आयोजित 05 दिवसीय इस प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी के समापन अवसर पर प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग, भारत स्काउट गाइड के मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त श्री के के खण्डेलवाल, राष्ट्रीय महासचिव पीजीआर सिंधिया, भारत स्काउट गाइड के राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा, छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा, जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, भारत स्काउट गाइड के जिला मुख्य आयुक्त राकेश यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष तोमन साहू, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि चेमन देशमुख,

सौरभ लुनिया, नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा स्कूल शिक्षा सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, दुर्ग संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर, कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर अजय किशोर लकरा, ग्राम पंचायत दुधली की सरपंच पिलेश्वरी नेताम एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक तथा देश के विभिन्न राज्यों के रोवर रेंजर, स्काउट गाइड्स एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

आज आयोजित इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से उपस्थित रोवर रेंजरों द्वारा अपने-अपने राज्यों के कला एवं संस्कृति पर आधारित सुमधुर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के माध्यम से 05 दिवसीय प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी का भव्य एवं रंगारंग समापन किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर आज विभिन्न राज्यों के रोवर रेंजरो एवं स्काउट गाइड्स के अलावा प्रदेश के विभिन्न स्थानों तथा बड़ी संख्या में बालोद जिले के नागरिकों की उपस्थिति से आज के आयोजन में विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। देश के विभिन्न राज्यों के प्रतिभागी रोवर रेंजरो की सुमधुर एवं नैनाभिराम सांस्कृतिक कार्यक्रमांें की प्रस्तुति से संपूर्ण आयोजन भारतीय कला एवं संस्कृति के बेहतरीन समागम से सराबोर रहा। इस जंबूरी के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों के रोवर रेंजरो एवं स्काउट्स गाइड्स के अलावा छत्तीसगढ़ वासियों को संपूर्ण भारत वर्ष की कला एवं संस्कृति के साथ-साथ वहाँ के लोगों को भी जानने और समझने का अवसर प्राप्त हुआ है।

उल्लेखनीय है कि ग्राम दुधली में आयोजित इस प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी के आयोजन में देश-विदेश से आए लगभग 15 हजार से अधिक रोवर-रेंजरों ने भाग लिया, जिससे यह जंबूरी न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय बन गई है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि देश में पहली बार इस स्तर की राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी का आयोजन किया गया, जिसके लिए छत्तीसगढ़ राज्य का चयन होना ऐतिहासिक उपलब्धि है।

यह जंबूरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के संकल्पना को साकार करती है। देश के कोने-कोने से आए रोवर-रेंजरों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों, झांकियों और गतिविधियों के माध्यम से भारत की विविधता में एकता का सुंदर प्रदर्शन किया। सभी राज्यों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक झांकियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

➡️🔥💥युवाओं में नेतृत्व, सेवा भावना और राष्ट्र निर्माण का संकल्प: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय💥🔥⬅️
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संबोधन में कहा कि प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी के आयोजन हेतु छत्तीसगढ़ को चुना जाना हम सभी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने देशभर से आए युवाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा ही राज्य और राष्ट्र का भविष्य हैं।

मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद के प्रेरणादायी वाक्य “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए” का उल्लेख करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जंबूरी के दौरान रोवर-रेंजरों ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे उनमें आत्मनिर्भरता, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और सेवा भाव का विकास होता है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह मंच युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने अपने जीवन संघर्षों का उल्लेख करते हुए साधारण पृष्ठभूमि से मुख्यमंत्री बनने तक की यात्रा साझा की और युवाओं को चुनौतियों से न घबराने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइड कोई साधारण संगठन नहीं है, इसकी स्थापना 1907 में लॉर्ड बेडेन पॉवेल द्वारा की गई थी। स्काउट-गाइड का मूल उद्देश्य सेवा भावना है, जो जीवन का सबसे सुंदर मूल्य है। “तैयार रहो” का आदर्श वाक्य स्काउट-गाइड को हर समय समाज सेवा के लिए तत्पर रहने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने कोरोना काल में स्काउट-गाइड्स द्वारा किए गए सेवा कार्यों की सराहना की तथा कहा कि उन्होंने समाज को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ की शपथ भी दिलाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ एक युवा राज्य है, जिसने हाल ही में रजत जयंती महोत्सव मनाया है। राज्य की आदिवासी संस्कृति, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत अत्यंत समृद्ध है तथा राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने बालोद जिले के ग्राम दुधली में आयोजित इस बेहतरीन एवं विशाल रोवर रेंजर जंबूरी के आयोजन की सराहना करते हुए कार्यक्रम के भव्य एवं सफल आयोजन के लिए शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव एवं बालोद जिला प्रशासन की भूरी-भूरी सराहना की।

➡️🌹🌻सांस्कृतिक आदान-प्रदान, युवा संसद और एथनिक फैशन शो रहे आकर्षण का केंद्र🌻🌹⬅️
स्कूल शिक्षा मंत्री और स्काउट गाइड के राज्य अध्यक्ष गजेंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में यह राष्ट्रीय जंबूरी सफलतापूर्वक संपन्न हो पाई। उन्होंने कहा कि जंबूरी के माध्यम से सभी राज्यों के रोवर-रेंजरों के बीच सांस्कृतिक, सामाजिक और कौशल आधारित कला का आदान-प्रदान हुआ है।

उन्होंने बताया कि जंबूरी के दौरान युवा संसद जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें युवाओं ने सक्रिय सहभागिता की। इसके साथ ही आदिवासी संस्कृति पर आधारित एथनिक फैशन शो का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी राज्यों के रोवर-रेंजरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री श्री यादव को स्काउट्स एवं गाइड्स के राष्ट्रीय मुख्य आयुक्त डाॅ. के के खण्डेलवाल ने सिल्वर एलीफेंट अवार्ड से सम्मानित किया।

भारतीय स्काउट-गाइड के राष्ट्रीय मुख्य आयुक्त डाॅ. के.के. खंडेलवाल ने कहा कि स्काउटिंग का मूल मंत्र है अपने कार्यों से दूसरों का भला करना। उन्होंने कहा कि परंपरा और परिवर्तन दोनों का संतुलन आवश्यक है तथा सहभागिता और सेवा भाव के माध्यम से एक सशक्त और उत्कृष्ट राष्ट्र का निर्माण संभव है।
➡️



