कबीरधामकवर्धाछत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध

तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया ।

दल्ली राजहरा

मंगलवार 27 जनवरी 2026

भोज राम साहू 9893765541

 

 

तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा में 77 वें गणतंत्र दिवस समारोह अध्यक्ष शीतल साहू के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया। गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि तोरन लाल साहू (अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, दल्ली राजहरा) थे तथा अध्यक्षता शीतल कुमार साहू (अध्यक्ष, तहसील साहू संघ, दल्ली राजहरा) ने की। विशेष अतिथि लैलन कुमार साहू (पूर्व अध्यक्ष, तह. साहू संघ राजहरा), मोहनलाल साहू ( अध्यक्ष, तह. साहू संघ राजहरा), युवराज साहू जी (पूर्व अध्यक्ष, तह. साहू संघ, राजहरा), विशाल मोटवानी (पार्षद, वार्ड क्र. 24, राजहरा), अघनूराम साहू (वरिष्ठ समाजसेवी, दल्ली राजहरा), सेवाराम साहू (वरिष्ठ समाजसेवी, दल्ली राजहरा), केशव हिरवानी (सेवानि. व्याख्याता, दल्ली राजहरा), मनहरण लाल साहू जी (सेवानि. प्रधानपाठक, राजहरा) थे। 

सर्वप्रथम समाज की आराध्य देवी संत शिरोमणि भक्त मां कर्मा के मंदिर प्रांगण में शीतल साहू अध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय तिरंगा झंडा फहराया गया। उसके बाद तहसील साहू संघ कार्यालय साहू सदन में मुख्य अतिथि तोरण लाल साहू के द्वारा झंडा फहराया गया। अतिथियों के स्वागत सम्मान के बाद उद्बोधन का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ ।

 शीतल साहू (अध्यक्ष तहसील साहू संघ )

ने अपने उद्बोधन में सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजाद भारत का यह दूसरा बड़ा राष्ट्रीय पर्व है जहां हमें अनगिनत कुर्बानियों के बाद अंग्रेजों से आजादी मिली और देशवासियों को अपने मौलिक अधिकारों के साथ स्वतंत्र रुप से जीने के लिए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में संविधान बनाया गया। हमारा संविधान के तहत गणतंत्र दिवस के रूप में 26 जनवरी 1950 को हमें मौलिक अधिकार की प्राप्ति हुई। इसी दिन को हम गणतंत्र दिवस के रूप में मना रहे हैं। आज इस गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि से तहसील साहू संघ के भवन की और ध्यान आकर्षित किया उन्होंने कहा कि समाज का यह भवन बहुत पुराना हो चुका है जिसके कारण खिड़की दरवाजे जर्जर हो चुके हैं। जर्जर भवन के पुनरुत्थान के लिए सहयोग की अपेक्षा की और तहसील साहू संघ के पदाधिकारी के द्वारा उन्हें मांग पत्र सौंपा गया।

 तोरण लाल साहू (मुख्य अतथि, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा)

भारत माता की  जयकारे के साथ उद्बोधन आरम्भ किया। उन्होंने कहा कि तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा में पूर्व अध्यक्ष लैलन कुमार साहू के कार्यकाल से स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस समारोह मनाने की शुरुआत की गई थी। उन्होंने कहा कि हमारे लाखों देशवासियों के बलिदान के स्वरूप हमें आजादी मिली है। उस स्वतंत्रता की लड़ाई की कल्पना से भी हमारी रूह कांप जाती है, जहां हमारे माता बहनों छोटे-छोटे बच्चों बुजुर्गों सभी को अंग्रेजों के अत्याचार सहना पड़ा। इस आजादी के बाद हमारी देश को व्यवस्थित रूप से चलाने के लिए 3 साल बाद डॉ भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में संविधान का निर्माण किया गया, जिसका पालन करना हम सभी का कर्तव्य है।

और जिस तरह संविधान में व्यवस्था बनी है इसी तरह समाज में भी व्यवस्था बनाई गई है, जिसमें सभी को सम्मान दिया गया है। गणतंत्र दिवस मनाने का उद्देश्य यही है कि समाज में जो नियम बने उसका पालन करें उसको पालन नियमानुसार करें।

उन्होंने अध्यक्ष शीतल साहू द्वारा की गई मांगों को शीघ्रपूरा करने का आश्वासन दिया तथा उन्होंने कहा कि जल्द ही टाउन हॉल निर्माण के साथ-साथ टाउन हॉल से लेकर चौक तक रोड का भी निर्माण किया जाएगा।

विमला साहू (उपाध्यक्ष तहसील साहू संघ )

ने अपने उद्बोधन में कविता  से शुरुआत की उन्होंने कहा

कि ना पूछो जमाने से

क्या हमारी पहचान है,

हमारी पहचान तो बस यही है

कि हम भारत मां की संतान हैं।

उन्होंने कहा कि आज हम उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हैं जिनके कुर्बानियों के कारण स्वतंत्र भारत में हम सांस ले रहे हैं। शहीद भगत सिंह राजगुरु सुखदेव महात्मा गांधी जैसे महान पुरुषों की बलिदान से कारण भारत स्वतंत्र हुआ है और आज स्वतंत्र भारत में हम गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। गणतंत्र दिवस समरसता स्वतंत्रता और समानता का संदेश देता है हम सब मिलकर भारत के संप्रभुता एकता को मजबूत और महान बनाने में सहयोग करें, तथा उन शहीदों को धन्यवाद करें जिनके कारण आज हमें आजादी मिली है।

ईमानदारी का मिसाल बने डॉ सुरेंद्र साहू का किया गया सम्मान

 राजेश कुमार साहू ( सचिव तहसील साहू संघ )

ने कहा कि हमारा साहू समाज ईमानदारी का मिसाल है। जिसका उदाहरण पिछले दिनों पूरे दल्ली राजहरा निवासियों के सामने डॉक्टर सुरेंद्र साहू ने पेश किया। डॉक्टर सुरेंद्र साहू अपने कार्यस्थल हॉस्पिटल के लिए जा रहे थे रास्ते में उन्हें नोटों का बंडल पड़ा मिला। जिसमें पोस्ट ऑफिस के एजेंट के द्वारा पैसा पोस्ट ऑफिस में जमा करने का पर्ची लगा हुआ था। उसे उन्होंने थाने में जमा करवाया जो कि लगभग 70000 रुपए की राशि थी। और पर्ची के माध्यम से उस एजेंट का पता कर उन्हें सकुशल रुपए वापस किया। तहसील साहू संघ के द्वारा सुरेंद्र साहू को प्रतीक चिन्ह प्रदानकर सम्मानित किया गया। राजेश साहू ने बताया कि डॉक्टर सुरेंद्र साहू कक्षा 1ली से लेकर 12वीं तक राजहरा में शिक्षा ग्रहण किया और सिम्स बिलासपुर से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त कर दल्ली राजहरा के शासकीय 100 बिस्तर अस्पताल में पदस्थ हैं।

 विशाल मोटवानी (पार्षद, वार्ड नंबर 24)

ने जनसेवा की भावना का प्रदर्शन करते हुए साहू समाज के लिए अपने निधि से कुर्सियां प्रदान करने की घोषणा की। समाज की ओर से अध्यक्ष शीतल साहू ने उन्हें इस पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद दिया।

इस कार्यक्रम में आरुनी साहू ने देशभक्ति गीत एवं स्वागत गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया जिसका सभी अतिथियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम में मंच संचालन गोविंद राम साहू उपाध्यक्ष तहसील साहू संघ ने किया एवं घनाराम साहू कोषाध्यक्ष तहसील साहू संघ ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती अंजू साहू, उमा साहू, तरुणा साहू, दामिनी साहू, हेमलता साहू, राधा साहू, राजेश्वरी साहू, लिली साहू, विमला साहू , द्रोपदी साहू, संगीता साहू , सत्या साहू , वीणा साहू, कुंती साहू, रेखा साहू, कस्तूरी साहू, रुचि साहू, माया साहू, चंपा देवी साहू, दशमत साहू , ओम साहू, उषा साहू, तितिक्षा साहू, लोचन साहू, सोमवती साहू, कुमारी साहू, अनसुईया साहू, सीमा साहू, संगीता साहू, श्री खूबलाल साहू, श्री शंकर साहू, सत्यवान साहू, पियूष साहू , शांतनु साहू , राम सिंह साहू , किशोर साहू, इंद्रजीत साहू, अजीत साहू , गंगाधर साहू, छन्नू साहू, कृपाराम साहू , खिलानंद साहू, अनुज साहू , चूड़ामणि साहू , कपिल साहू, नंद कुमार साहू,

संतोष साहू, गजेंद्र साहू, गोकुल साहू , मुरली साहू , कोमल साहू, दिनेश साहू , देवेंद्र साहू, अनेक राम साहू, आस्करण साहू , रोमन साहू , अमित साहू, जयराम साहू, राजकुमार साहू, अनुज साहू, युवा मंच संयोजक चंदन साहू, अतुल साहू, कुंदन साहू , कौशल साहू , सुनील साहू , पंकज साहू, रौनक साहू आदि का सहयोग प्राप्त हुआ।

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!