दल्ली राजहरा गुरुवार 17 जुलाई 2025 भोजराम साहू 9893765541दल्ली राजहरा के वार्ड क्र.13 स्थित श्री सार्वजनिक हनुमान मंदिर (घोड़ा मंदिर) समिति के तत्वावधान में दो दिवसीय सस्वर संगीतमय श्रीमद् महायज्ञ अखण्ड रामायण पाठ विश्व बंधुत्व की भावना एवं आत्म जागरण की कल्याण हेतु आगामी रविवार 20 जुलाई को होगी l जिसमें कार्यक्रम इस प्रकार से है l दोपहर 12.00 बजे से पीठ स्थापना, ग्रंथ पूजन व दीप प्रज्वलन तत्पश्चात मध्यान्ह 01.00 बजे से सस्वर संगीतमय श्रीमद् रामायण अखण्ड पाठ प्रवाह तथा 21 जुलाई 2025 सोमवार को पूर्वान्ह 03.00 बजे से हवन पूजन, पूर्णाहुति, एवं प्रसादी वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर नगर व अंचल के धर्मप्रेमी श्रद्धालुजनों व रामभक्तों को आयोजन समिति सादर आमंत्रित करती है। उपरोक्त जानकारी अखण्ड रामायण पाठकर्ता व मार्गदर्शक मंदिर के पुजारी श्री हलालखोर बाबा जी ने दी है।Spread the lovePost navigation“नव चेतना समाज सेवी संगठन” ने कलेक्टर से भेंट कर 300 पेड़ो का वृक्षारोपण करने के संबंध में दी जानकारी l नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” होगा वृक्षारोपण :– भूपेंद्र वारडेकर