विविध
पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के भतीजे को को हराकर भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता दुर्गानंद साहू ने जीत दर्ज की l

गुरुर
मंगलवार 25 फरवरी 2025
देवधर साहू 9303417074
गुरुर या फिर बालोद जिला में जहां देखो वहां कमल का निशान ही नजर आ रहा है l बात करें नगरीय निकाय चुनाव की या फिर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, सभी जगह भारतीय जनता पार्टी का ही बोलबाला है l गुरुर जनपद सदस्य पद के लिए बहुत से उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया था l गुरुर जनपद पंचायत में कुल 21 सीटों पर मुकाबला होना था l जिस पर भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के द्वारा 18 सीटों पर भाजपा काबिज हुआ l जनपद सदस्य पद के लिए क्षेत्र क्रमांक 6 से 4 उम्मीदवार चुनाव मैदान पर थे l जिसमें ग्राम बासिन निवासी एवं पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के भतीजे तोषण साहू को हराकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं कद्दावर नेता दुर्गानंद साहू जनपद सदस्य चुने गए l





