दल्ली राजहराबुधवार 28 जनवरी 2026भोज राम साहू 98937 65541आज डिप्टी कलेक्टर बालोद श्रीमती प्राची ठाकुर द्वारा अपने जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला चिखलाकसा एवं कन्या प्राथमिक शाला चिखलाकसा संकुल केंद्र चिखलाकसा, विकास खण्ड डौंडी, जिला बालोद में न्योता भोज का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर महोदया द्वारा बच्चो के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया गया। सर्वप्रथम डिप्टी कलेक्टर महोदया द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। ततपश्चात श्रीमती प्राची ठाकुर डिप्टी कलेक्टर महोदया का स्वागत संकुल प्राचार्य श्री पी.के.नायक द्वारा किया गया। प्राची ठाकुर मैडम द्वारा बच्चो के साथ गतिविधि कर अपने जन्मदिन को यादगार बनाया गया। संस्था के कुल 123 बच्चो के साथ बैठकर डिप्टी कलेक्टर मैडम द्वारा भोजन ग्रहण किया गया। भोजन में खीर,पूड़ी, बड़ा, दाल,सब्जी, टमाटर चटनी, चावल, पापड़, सलाद एवं केक का आंनद सभी बच्चों ने लिया। मैडम द्वारा बच्चो को परीक्षा में अच्छे परिणाम लाने हेतु प्रेरित किया गया। उक्त कार्यक्रम में मंच संचालन वेद प्रकाश यदु संकुल समन्वयक कुंआगोंदी एवं सुरेंद्र कुमार संकुल समन्वयक चिखलाकसा द्वारा किया गया । कार्यक्रम के सफल संचालन में हेमन्त गुप्ता, नीलिमा दत्ता, घसूराम सोरी, महेश बंसोड़े, सीमांचल मुनि, राजेश कुमार भेड़िया, विजयलक्ष्मी सोनी, जे. चन्द्रप्रभा बढ़ाई का विशेष सहयोग रहा।Spread the lovePost navigationश्याम जायसवाल ( जिला अध्यक्ष भाजपा पिछड़ा मोर्चा) गांव गांव पहुंच कर दे रहे हैं ” व्हीबी जी राम जी” की जानकारी । “राम राज्य की कल्पना को साकार करने के लिए वीबी जी राम जी योजना को धरातल पर उतारा गया है ।”:–पुष्पेंद्र चंद्राकर